RPSC 2nd Grade Paper Leak : चलती बस में सॉल्व कर रहे थे पेपर, सरकारी शिक्षक निकला मास्टरमाइंड, 10 लाख में सौदा
पेपर लीक के मास्टर माइंड सुरेश बिश्नोई सरकारी शिक्षक निकला। हर अभ्यर्थी को 10 लाख में पेपर बेचा गया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पेपर लीक का मास्टरमाइंड जोधपुर का रहने वाला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस में सवार थे 44 लोग
उदयपुर में गोगुन्दा-पिंडवाड़ा हाईवे पर बेकरिया थाने के बाहर नाकाबंदी की गई थी। जालोर से आ रही एक बस में पुलिस ने चेकिंग की। जिसमें कुछ परीक्षार्थी और शिक्षक थे। शिक्षक परीक्षार्थी से एक पेपर सॉल्व करवा रहे थे। लोक परिवहन बस में 44 लोग में अभ्यर्थी और सात एक्सपर्ट थे। इसके बाद आननफानन में पुलिस ने राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीश्न के अधिकारियों को जानकारी दी गई। पेपर लीक की खबर के बाद अधिकारियों ने सुबह नौ बजे परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले जीके का पेपर कैंसिल कर दिया।
मास्टरमाइंड गिरफ्तार
इस पूरे पेपर लीक के मास्टर माइंड सुरेश बिश्नोई सरकारी शिक्षक निकला। हर अभ्यर्थी को 10 लाख में पेपर बेचा गया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पेपर लीक का मास्टरमाइंड जोधपुर का रहने वाला है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उदयपुर एसपी विकास शर्मा ने बताया कि शुक्रवार देर रात को इनपुट मिला। इसके बाद ही पुलिस टीम एक्टिव हो गई। नाकाबंदी में बेकरिया थाने के बाहर बस को पकड़ा गया है। बस में बैठे लोगों के पास कुछ पेपर थे, जो ओरीजनल पेपर के सवालों से मिलते-जुलते सवाल थे। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
एसओजी कर रही मामले की जांच
आरपीएससी के सचिव एच एल अटल ने बताया कि उदयपुर में पेपर मिलने की जानकारी मिली है, इसे लेकर जांच की जा रही है। आरपीएससी ने इस मामले में पहली पारी के पेपर को निरस्त करने के साथ ही अन्य सभी परीक्षाएं यथावत जारी रखी है। आयोग अपने स्तर पर भी इस मामले में जांच करेगा। वहीं राज्य सरकार और पुलिस एसओजी की ओर से भी इस मामले में अपनी कार्रवाई कर रही है।
उन्होंने कहा कि आरपीएससी के स्तर पर परीक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए थे और कड़े इंतजाम भी किए गए हैं। इसके बावजूद भी यह पेपर किस तरह से बाहर आया और कहां से यह आउट हुआ है, इसे लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।
वहीं परीक्षा से पहले पेपर लीक होने पर परीक्षार्थी आक्रोशित हो गए। बड़ी संख्या में अभ्यार्थियों ने आरपीएससी कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। इसके अलावा पेपर स्थगित होने से उदयपुर, अलवर सहित कई जिलों में छात्र सड़क पर उतर गए हैं। अलवर शहर में ओसवाल जैन सीनियर सैकेंडरी के स्कूल के बाहर छात्रों ने सड़क पर जाम लगा दिया। कुछ छात्र और छात्राएं सड़क पर लेट गए।