फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका के बाद अब श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी की डेब्यू फिल्म की शूटिंग अटकी, हंगामा

Fri, 15 Dec 2017 12:14 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 15 Dec 2017 12:14 PM IST
विज्ञापन
deepikas padmavati- now controversy with Jahnavi Kapoor's debut film dhadak
दीपिका और जाह्नवी कपूर - फोटो : अमर उजाला
दीपिका पादुकोण के बाद अब श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म से भी विवाद जुड़ गया है। श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर बॉलीबुड में फिल्म 'धड़क' के साथ डेब्यू कर रही हैं। दरअसल 'धड़क' की शूटिंग आमेर इलाके स्थित अंबिकेश्वर महादेव मंदिर में की जानी तय थी, जो एक हंगामे के बाद अब अटक गई है।

शूटिंग अटकी, मामला दर्ज

deepikas padmavati- now controversy with Jahnavi Kapoor's debut film dhadak
अंबिकेश्वर मंदिर - फोटो : फाइल फोटो
इस दौरान सागर रोड स्थित इस मंदिर का छज्जा टूट गया। छज्जा टूटने के बाद धरोहर बचाओ समिति मौके पर पहुंची और जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। इसके बाद प्रस्तावित शूटिंग अटक गई। आमेर थाने में मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस के मुताबिक फिल्म की शूटिंग के लिए सामान ले जाया जा रहा था। सामान ले जाने के दौरान प्राचीन मंदिर का छज्जा टूटकर गिर गया।

उदयपुर में शुरू हुई थी शूटिंग

deepikas padmavati- now controversy with Jahnavi Kapoor's debut film dhadak
शूटिंग से सेट पर पूजा करते हुए - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब  है कि श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर व अभिनेता शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर की डेब्यू फिल्म 'धड़क' की शूटिंग राजस्थान में चल रही है। इससे पहले उदयपुर जिले के प्रसिद्ध मेनार गांव में शुरू हुई थी। इस गांव में फिल्म की शूटिंग के लिए बेटी के साथ श्रीदेवी भी पहुंची थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सजाया था दुकानों का सेट

deepikas padmavati- now controversy with Jahnavi Kapoor's debut film dhadak
Dhadak
उदयपुर में फिल्म की शूटिंग की शुरुआत पाठ पूजा के साथ हुई थी। भरमेला तालाब की पाल पर स्थित महादेव प्रतिमा के समक्ष मंदिर व पूजा सामग्री की दुकानों के रूप में सेट सजाया गया था।
विज्ञापन

मराठी फिल्म का है हिंदी रीमेक

deepikas padmavati- now controversy with Jahnavi Kapoor's debut film dhadak
dhadak poster
उल्लेखनीय है कि धड़क मूवी 2016 की सुपरहिट मराठी फिल्म 'सैराट' का हिंदी रिमेक है। अब 'धड़क' को राजस्थान की पृष्ठभूमि पर फिल्माया जाएगा। फिल्म का निर्माण करण जौहर का धर्मा प्रोडक्टशन व जी स्टूडियो के साझे में किया जा रहा है। शशांक खेतान इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed