{"_id":"5a3354a34f1c1b68678c1f31","slug":"rajasthan-udaipur-mostly-protester-from-other-cities","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बवाल में शामिल होने को दूसरे शहरों से भी पहुंचे लोग, यहां भी गिरफ्तारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बवाल में शामिल होने को दूसरे शहरों से भी पहुंचे लोग, यहां भी गिरफ्तारियां
Fri, 15 Dec 2017 10:45 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
उदयपुर बवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लव जिहाद के नाम पर लाइव मर्डर की घटना के बाद से राजस्थान के दो जिलों तनाव का माहौल है। राजसमंद में छह दिसंबर को हुए लाइव मर्डर का असर उदयपुर में बृहस्पतिवार को बवाल के रूप में देखने को मिला। जिसमें बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी घायल हुए। वहीं पुलिस ने 150 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए अधिकतर प्रदर्शनकारी हिंदुवादी संगठनों से जुड़े है और उदयपुर के बाहर से आए थे।
दूसरे शहरों से पहुंचे थे प्रदर्शनकारी
2 of 5
उदयपुर में प्रदर्शनकारी
पकड़े गए प्रदर्शनकारियों में अधिकतर राजसमंद, निंबाहेड़ा व दूसरे शहरों से आए थे। वहीं राजस्थान पुलिस ने जयपुर से भी इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक शिव सेना हिंदुस्तान के महासचिव लखन सिंह पंवार और दूसरा शख्स उपदेश राणा। पंवार पर आरोप है कि उन्होंने एक धर्म विशेष पर टिप्प्णी करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया था।
जयपुर में भी गिरफ्तारियां
3 of 5
उपदेश राणा
वहीं उपदेश राणा पर भी सोशल मीडिया के जरिए लोगों की भावनाएं भड़काने का आरोप है। पुलिस के अनुसार राणा ने ही उदयपुर में बृहस्पतिवार को रैली के लिए आह्वान किया था। पुलिस ने यूपी के मेरठ के रहने वाले राणा को जयपुर के नजदीक बगरु से गिरफ्तार किया है। उपदेश राणा रैली में सम्मलित होने के लिए उदयपुर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
धारा 144 के बाद भी रैली निकालने का प्रयास
4 of 5
उदयपुर में प्रदर्शन
गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ कमेंट और बयानबाजी के कारण उदयपुर और राजसमंद में इंटरनेट सेवा बैन है। वहीं उदयपुर में बृहस्पतिवार को धारा 144 लागू थी फिर भी मचे बवाल ने पुलिस प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है। गौरतलब है उदयपुर में बृहस्पतिवार को राजसमंद में लाइव मर्डर के आरोपी शंभूलाल रैगर के समर्थन में कथित हिंदुवादी संगठनों ने रैली निकालने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
उदयपुर से आते हैं राजस्थान के गृहमंत्री
5 of 5
गुलाबचंद कटारिया।
इसके बाद पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर पथराव हुआ। जिसमें एक एडिशनल एसपी सहित 31 से ज्यादा गंभीर घायल हुए। वहीं कई प्रदर्शनकारियों को भी चोट आई है। गौरतलब है कि उदयपुर शहर से ही राजस्थान के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया आते है। बवाल के बाद उदयपुर आगामी इंटरनेट बैन की अवधि बढ़ाई गई है जबकि राजसमंद में आगामी आदेश तक इंटरनेट बंद रहेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।