फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डेढ़ महीने बाद दुल्हन ने उड़ाए दूल्हे के होश, बोली- 'डील' खत्म, तो रिश्ता खत्म

Sat, 13 Jan 2018 01:30 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 13 Jan 2018 01:30 PM IST
विज्ञापन
rajasthan- Bride run away after few days of wedding in sikar
दुल्हन और दूल्हा, जिनकी शादी हुई थी - फोटो : अमर उजाला
यहां एक एेसा अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जो सुनने वालों के लिए भले ही रोचक हो सकता है, लेकिन दूल्हे और उसके परिजनों के होश उड़ा देने वाला है। शादी की ख्वाहिश कई बार भोले भाले ग्रामीणों को दलालों के हाथों में फंसा देती है। वे पैसे लेकर शादी करवाते हैं और फिर कुछ दिनों बाद दुल्हन गायब हो जाती है। इसी तरह का ताजा मामला सामने आया है झुंझनूं जिले के गुढा थाना इलाके के बड़ागांव में। दुल्हन शादी के डेढ़ महीने बाद ही घर से फरार हो गई। जब मिली तो एक 'डील' होने सहित और भी चौंका देने वाले खुलासे हुए।

पांच साल के बच्चे की मां निकली

rajasthan- Bride run away after few days of wedding in sikar
दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
तलाशने पर दुल्हन दलाल के घर ही मिली। वो बोली ये मुझे 45 दिन के लिए ही लाया था। पंजाब से कथित रूप से रुपए देकर लाई गई दुल्हन पहले से शादीशुदा निकली। पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि उसकी शादी पंजाब में हुई थी और उसके पांच साल का बेटा भी है। हालांकि वह अपने पति को तलाक दे चुकी है। मामले की जानकारी मिलने पर परिजन भी सकते में आ गए। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

मांगे थे एक लाख तीस हजार रुपए

rajasthan- Bride run away after few days of wedding in sikar
इनसेट में विवाह का घोषणा पत्र - फोटो : अमर उजाला
मामले के अनुसार बड़ागांव की नाड़ी वाली ढाणी निवासी विनोद कुमार सैनी शादी करना चाहता था। इसके लिए उसने शादी करवाने वाले दलाल बड़ागांव निवासी बाबूलाल सैनी और कुलोद निवासी अनिल कुमार से संपर्क किया। दलालों ने इसके लिए एक लाख तीस हजार मांगे। इसके बाद उन्होंने 24 नवम्बर 2017 को पंजाब के बठिंडा के नथाना तहसील के फूला गांव निवासी बलदेव जटसिख की बेटी करमजीत कौर से उसकी शादी करवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह कह कर निकली थी घर से

rajasthan- Bride run away after few days of wedding in sikar
दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
दोरासर के बालाजी मन्दिर में हुई शादी की गवाहों की मौजूदगी में बाकायदा लिखा पढ़ी की गई थी। विनोद ने पुलिस को बताया कि उसने दलाल को एक लाख 15 हजार रुपए दे दिए । चार दिन पहले दुल्हन रात को पानी लाने की कह कर घर से निकली और फिर नहीं आई। घरवालों ने तलाश शुरू की तो वह दलाल बाबूलाल के घर मिली।
विज्ञापन

रुपए लौटाने से किया मना

rajasthan- Bride run away after few days of wedding in sikar
दुल्हन - फोटो : फाइल फोटो
दुल्हन ने विनोद के साथ जाने से इनकार करते हुए बताया कि उसे 45 दिन के लिए लाया गया था। अब वह अपने घर जाना चाहती है। इसके बाद विनोद ने दलाल बाबूलाल से अपने रुपए मांगे तो उसने लौटने से मना कर दिया। पुलिस और ग्रामीण अब विवाद को सुलझाने में लगे है। गौरतलब है कि शेखावाटी अंचल में दूसरे राज्यों से लड़कियां खरीद कर लाने और कुछ दिन बाद उनके भाग जाने का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। इस तरह की धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हो चुके है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed