फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पद्मावती कनेक्शन की दो तस्वीरें, चित्तौड़गढ़ किले पर लटके पुतले, तो नाहरगढ़ किले पर लटका शव

Sat, 25 Nov 2017 01:07 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 25 Nov 2017 01:07 PM IST
विज्ञापन
Padmavati controversy: two diffrent photos have a connection with padmavati
दोनों किलों की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
दो ऐतिहासिक किलों के बीच सैंकड़ों किलोमीटर की दूरी और दोनों में एक कनेक्शन। वो है संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म 'पद्मावती'। एक तस्वीर जयपुर के नाहरगढ़ की है, जहां कल एक युवक की लाश लटकी हुई मिली थी और चट्टानों पर पद्मावती को लेकर कई स्लोगन लिखे हुए थे। वहीं दूसरी तस्वीर चितौड़गढ़ किले की है, जहां पद्मावती को लेकर लोग धरने पर बैठे हैं और कुछ पुतले लटके हैं।

 

चितौड़गढ़ किले पर इन्होंने लटकाए पुतले

Padmavati controversy: two diffrent photos have a connection with padmavati
चितौड़गढ़ में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
दरअसल पूरे देश में संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती को लेकर विरोध प्रदर्शन का दौर चल रहा है। इसी के दौरान प्रदर्शनकारियों ने एक दिन चितौड़गढ़ किला बंद भी करवाया दिया था। किला तो खोल दिया गया, लेकिन  प्रदर्शनकारी अब भी वहां धरने पर बैठे हैं। प्रदर्शन के दौरान ही लोगों ने किले का बाहर संजय लीला भंसाली व अन्य का पुतला लटकाया हुआ है।

नाहरगढ़ पर यूं लटकी मिली लाश

Padmavati controversy: two diffrent photos have a connection with padmavati
नाहरगढ़ किले की बुर्ज पर लटकी लाश - फोटो : Vishnu Sharma
यह तस्वीर जयपुर के नाहरगढ़ किले की है, जिसकी दीवार पर चेतन सैनी नामक युवक की लाश लटकी हुई मिली थी। चेतन ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या करके लाश लटकाई गई है, इस पर पुलिस जांच चल रही है। यहां आस-पास चट्टानों पर कोयले से पद्मावती को लेकर भी काफी कुछ लिखा मिला है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्थरों पर लिख दिया ये...

Padmavati controversy: two diffrent photos have a connection with padmavati
jaipur - फोटो : अमर उजाला
नाहरगढ़ किले पर चेतन की लाश के पास 22 पत्थरों पर काफी कुछ लिखा हुआ है, जिसमें से कुछ पत्थरों पर पद्मावती को लेकर लिखा गया है। एक पत्थर पर लिखा है कि हम पुतले नहीं लटकाते... पद्मावती।
विज्ञापन

इस कनेक्शन के मायने हैं ये

Padmavati controversy: two diffrent photos have a connection with padmavati
सवालों के घेरे में यह मौत,रस्सी से लटकी लाश - फोटो : Vishnu Sharma
माना जा रहा है कि इस मामले को साम्प्रदायिक रूप देने की कोशिश की जा रही है। इसमें धर्म विशेष के विवादित स्लोगन भी लिखे गए हैं। कहा जा रहा है कि इस तरह के स्लोगन और धमकियां लिखकर पुलिस का ध्यान भटकाने की कोशिश की गई है। गौरतलब है कि कल जयपुर पुलिस कमिश्नर किसी भी तरह की अफवाह पर गौर न करने की अपील भी कर चुके हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed