{"_id":"5a18ffc04f1c1b86698bdb60","slug":"padmavati-controversy-two-diffrent-photos-have-a-connection-with-padmavati","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पद्मावती कनेक्शन की दो तस्वीरें, चित्तौड़गढ़ किले पर लटके पुतले, तो नाहरगढ़ किले पर लटका शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पद्मावती कनेक्शन की दो तस्वीरें, चित्तौड़गढ़ किले पर लटके पुतले, तो नाहरगढ़ किले पर लटका शव
Sat, 25 Nov 2017 01:07 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 25 Nov 2017 01:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दोनों किलों की तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दो ऐतिहासिक किलों के बीच सैंकड़ों किलोमीटर की दूरी और दोनों में एक कनेक्शन। वो है संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म 'पद्मावती'। एक तस्वीर जयपुर के नाहरगढ़ की है, जहां कल एक युवक की लाश लटकी हुई मिली थी और चट्टानों पर पद्मावती को लेकर कई स्लोगन लिखे हुए थे। वहीं दूसरी तस्वीर चितौड़गढ़ किले की है, जहां पद्मावती को लेकर लोग धरने पर बैठे हैं और कुछ पुतले लटके हैं।
चितौड़गढ़ किले पर इन्होंने लटकाए पुतले
2 of 5
चितौड़गढ़ में प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल पूरे देश में संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती को लेकर विरोध प्रदर्शन का दौर चल रहा है। इसी के दौरान प्रदर्शनकारियों ने एक दिन चितौड़गढ़ किला बंद भी करवाया दिया था। किला तो खोल दिया गया, लेकिन प्रदर्शनकारी अब भी वहां धरने पर बैठे हैं। प्रदर्शन के दौरान ही लोगों ने किले का बाहर संजय लीला भंसाली व अन्य का पुतला लटकाया हुआ है।
नाहरगढ़ पर यूं लटकी मिली लाश
3 of 5
नाहरगढ़ किले की बुर्ज पर लटकी लाश
- फोटो : Vishnu Sharma
यह तस्वीर जयपुर के नाहरगढ़ किले की है, जिसकी दीवार पर चेतन सैनी नामक युवक की लाश लटकी हुई मिली थी। चेतन ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या करके लाश लटकाई गई है, इस पर पुलिस जांच चल रही है। यहां आस-पास चट्टानों पर कोयले से पद्मावती को लेकर भी काफी कुछ लिखा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्थरों पर लिख दिया ये...
4 of 5
jaipur
- फोटो : अमर उजाला
नाहरगढ़ किले पर चेतन की लाश के पास 22 पत्थरों पर काफी कुछ लिखा हुआ है, जिसमें से कुछ पत्थरों पर पद्मावती को लेकर लिखा गया है। एक पत्थर पर लिखा है कि हम पुतले नहीं लटकाते... पद्मावती।
विज्ञापन
इस कनेक्शन के मायने हैं ये
5 of 5
सवालों के घेरे में यह मौत,रस्सी से लटकी लाश
- फोटो : Vishnu Sharma
माना जा रहा है कि इस मामले को साम्प्रदायिक रूप देने की कोशिश की जा रही है। इसमें धर्म विशेष के विवादित स्लोगन भी लिखे गए हैं। कहा जा रहा है कि इस तरह के स्लोगन और धमकियां लिखकर पुलिस का ध्यान भटकाने की कोशिश की गई है। गौरतलब है कि कल जयपुर पुलिस कमिश्नर किसी भी तरह की अफवाह पर गौर न करने की अपील भी कर चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।