फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम को लेकर फिसली थी इस मंत्री की जुबां, अब नोटों की माला पहन कर रहा प्रचार

Thu, 04 Jan 2018 03:33 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 04 Jan 2018 03:33 PM IST
विज्ञापन
bjp yet not declare candidate for by poll in rajasthan
डॉ जसवंत यादव
भाजपा गुजरात विधानसभा चुनाव के बाद अब काफी संभलकर उपचुनाव में जाना चाहती है। नतीजतन राजस्थान में 29 जनवरी को तीन महत्वपूर्ण उपचुनाव के लिए मतदान होना लेकिन पार्टी ने अभी तक प्रत्याशी भी घो​षित नहीं किए हैं। ले​किन पार्टी की परेशानी उसके अपने ही नेता बढ़ा रहे हैं। दरअसल अलवर लोकसभा उपचुनाव के लिए राज्य सरकार में श्रम मंत्री डॉ जसवंत सिंह यादव ने प्रचार प्रारंभ कर दिया है।

स्वागत में पहन रहे नोटों की माला

bjp yet not declare candidate for by poll in rajasthan
डॉ. यादव
डॉ. जसवंत यादव खुद के प्रचार के लिए लगताार जनसभाएं कर रहे हैं और गांव-गांव घूम रहे हैं। हालांकि भाजपा ने आधिकारिक तौर पर उन्हें उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। स्वयं भू घोषित उम्मीदवार के तौर पर प्रचार में जुटे डॉ. यादव नोटों की माला से पहनने से भी परहेज नहीं कर रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने अलवर के एक गांव में करीब एक लाख रुपए के नोटों की माला पहनी।

आए विरोधियों के निशाने पर

bjp yet not declare candidate for by poll in rajasthan
डॉक्टर यादव
एेसे में डॉ. जसवंत यादव विरोधियों के निशाने पर आ गए है। विरोधी कांग्रेस के नेताओं का कहना है भाजपा के नेताओं की कथनी करनी में इस मामले के बाद अंतर देखा जा सकता है। गौरतलब है प्रधानमंत्री मोदी सादगी का हवाला देते हुए फूल मालाओं से भी परहेज करते हैं, जबकि प्रदेश सरकार के एक मंत्री का एक लाख के नोटों की माला पहनना उन्हें सवालों के घेरे में खड़ा करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिसल गई थी जुबां और बोल गए थे ये

bjp yet not declare candidate for by poll in rajasthan
फाइल फोटो।
गौरतलब है कि डॉ जसवंत सिंह यादव कुछ समय पूर्व भी देशभर की मीडिया में छाए थे। तब डॉ यादव पीएम मोदी की तारीफ करते करते उन्हें दुनिया के सबसे भ्रष्ट प्रधानमंत्री बोल गए थे। डॉ यादव की फिसली जुबां का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। डॉ. यादव उपचुनाव में प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर बीते तीन माह से चर्चा में है।
विज्ञापन

संभावितों में सम्मलित हैं डॉ यादव

bjp yet not declare candidate for by poll in rajasthan
चुनाव प्रचार
दरअसल कांग्रेस अलवर लोकसभा उपचुनाव के लिए पूर्व सांसद डॉ करण सिंह यादव को प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। इसलिए संभावना जताई जा रही है कि भाजपा भी यादव वोटों को लुभाने के प्रयास में डॉ जसवंत यादव को प्रत्याशी बनाएगी। हालांकि डॉ यादव के अतिरिक्त भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय शर्मा भी संभावित प्रत्याशी की सूची में सम्मलित हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed