{"_id":"5a4df9a14f1c1bbf2d8b49bb","slug":"bjp-yet-not-declare-candidate-for-by-poll-in-rajasthan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम को लेकर फिसली थी इस मंत्री की जुबां, अब नोटों की माला पहन कर रहा प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम को लेकर फिसली थी इस मंत्री की जुबां, अब नोटों की माला पहन कर रहा प्रचार
Thu, 04 Jan 2018 03:33 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 04 Jan 2018 03:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
डॉ जसवंत यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भाजपा गुजरात विधानसभा चुनाव के बाद अब काफी संभलकर उपचुनाव में जाना चाहती है। नतीजतन राजस्थान में 29 जनवरी को तीन महत्वपूर्ण उपचुनाव के लिए मतदान होना लेकिन पार्टी ने अभी तक प्रत्याशी भी घोषित नहीं किए हैं। लेकिन पार्टी की परेशानी उसके अपने ही नेता बढ़ा रहे हैं। दरअसल अलवर लोकसभा उपचुनाव के लिए राज्य सरकार में श्रम मंत्री डॉ जसवंत सिंह यादव ने प्रचार प्रारंभ कर दिया है।
स्वागत में पहन रहे नोटों की माला
2 of 5
डॉ. यादव
डॉ. जसवंत यादव खुद के प्रचार के लिए लगताार जनसभाएं कर रहे हैं और गांव-गांव घूम रहे हैं। हालांकि भाजपा ने आधिकारिक तौर पर उन्हें उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। स्वयं भू घोषित उम्मीदवार के तौर पर प्रचार में जुटे डॉ. यादव नोटों की माला से पहनने से भी परहेज नहीं कर रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने अलवर के एक गांव में करीब एक लाख रुपए के नोटों की माला पहनी।
आए विरोधियों के निशाने पर
3 of 5
डॉक्टर यादव
एेसे में डॉ. जसवंत यादव विरोधियों के निशाने पर आ गए है। विरोधी कांग्रेस के नेताओं का कहना है भाजपा के नेताओं की कथनी करनी में इस मामले के बाद अंतर देखा जा सकता है। गौरतलब है प्रधानमंत्री मोदी सादगी का हवाला देते हुए फूल मालाओं से भी परहेज करते हैं, जबकि प्रदेश सरकार के एक मंत्री का एक लाख के नोटों की माला पहनना उन्हें सवालों के घेरे में खड़ा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फिसल गई थी जुबां और बोल गए थे ये
4 of 5
फाइल फोटो।
गौरतलब है कि डॉ जसवंत सिंह यादव कुछ समय पूर्व भी देशभर की मीडिया में छाए थे। तब डॉ यादव पीएम मोदी की तारीफ करते करते उन्हें दुनिया के सबसे भ्रष्ट प्रधानमंत्री बोल गए थे। डॉ यादव की फिसली जुबां का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। डॉ. यादव उपचुनाव में प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर बीते तीन माह से चर्चा में है।
विज्ञापन
संभावितों में सम्मलित हैं डॉ यादव
5 of 5
चुनाव प्रचार
दरअसल कांग्रेस अलवर लोकसभा उपचुनाव के लिए पूर्व सांसद डॉ करण सिंह यादव को प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। इसलिए संभावना जताई जा रही है कि भाजपा भी यादव वोटों को लुभाने के प्रयास में डॉ जसवंत यादव को प्रत्याशी बनाएगी। हालांकि डॉ यादव के अतिरिक्त भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय शर्मा भी संभावित प्रत्याशी की सूची में सम्मलित हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।