{"_id":"5a4daeeb4f1c1bfe7a8b50de","slug":"bjp-congress-will-announce-candidate-for-rajasthan-by-poll-today","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जातिवाद और वंशवाद पर ही दांव लगाने की तैयारी में कांग्रेस-भाजपा, जानिए कहां..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जातिवाद और वंशवाद पर ही दांव लगाने की तैयारी में कांग्रेस-भाजपा, जानिए कहां..
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विकास और नयी राजनीति के दावे करने वाली देश की दो मुख्य पार्टी कांग्रेस और भाजपा आज भी वंशवाद और जातिवाद का मोह नहीं छोड़ सकी है। ऐसा ही कुछ राजस्थान में होने वाले उपचुनाव में देखने को मिल रहा है। दरअसल राजस्थान में 29 जनवरी को तीन उपचुनाव के लिए मतदान होना है। जिसके लिए नामांकन प्रक्रिया बुधवार से प्रारंभ हो गई। जातिवाद और वंशवाद के आधार पर उम्मीदवारों का चयन करने में जुटी दोनों ही पार्टी संभवत: आज आधिकारिक रुप से प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है।
Trending Videos
यहां होने है उपचुनाव
फाइल फोटो।
हालांकि कांग्रेस अलवर लोकसभा सीट से डॉ करण सिंह यादव को उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। लेकिन अजमेर लोकसभा व मांडलगढ़ विधानसभा सीट के लिए उम्मीदवार घोषित होने बाकी है। जबकि सत्तारुढ़ भाजपा तीन ही स्थानों पर ही आज उम्मीदवार घोषित कर सकती है। गौरतलब है कि 29 जनवरी को अलवर व अजमेर लोकसभा उपचुनाव के साथ मांडलगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान होना है।
इन पर दांव की संभावना
फाइल फोटो।
बीते तीन माह से उम्मीदवार तलाश रही दोनों ही पार्टी जातिवाद और वंशवाद के आधार पर प्रत्याशी उतारने का निर्णय कर चुकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि भाजपा अजमेर लोकसभा से पूर्व सांसद सांवरलाल जाट के बेटे रामस्वरुप लांबा को मैदान में उतारेगी।
जानकारी के अनुसार भाजपा की प्रदेश ईकाई ने अजमेर से संभावित उम्मीदवारों की सूची में केवल लांबा का नाम ही केन्द्रीय नेतृत्व को सुझाया है। इसलिए उनकी उम्मीवारी तय है। जबकि अलवर लोकसभा से भाजपा यादव वोटों को साधने के लिए पूर्व सांसद और वर्तमान में प्रदेश सरकार में मंत्री डॉ जसवंत सिंह यादव पर दांव लगाएगी।
जानकारी के अनुसार भाजपा की प्रदेश ईकाई ने अजमेर से संभावित उम्मीदवारों की सूची में केवल लांबा का नाम ही केन्द्रीय नेतृत्व को सुझाया है। इसलिए उनकी उम्मीवारी तय है। जबकि अलवर लोकसभा से भाजपा यादव वोटों को साधने के लिए पूर्व सांसद और वर्तमान में प्रदेश सरकार में मंत्री डॉ जसवंत सिंह यादव पर दांव लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस भी पीछे नहीं
फाइल फोटो।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कांग्रेस पर वंशवाद और जातिवाद का राजनीति का आरोप लगाते आए है। वर्तमान उपचुनाव में कांग्रेस में वंशवाद तो नहीं जातिवाद का असर जरुर देखने को मिल रहा है। अलवर से कांग्रेस ने यादव वोटो की बहुलता को देखते हुए पूर्व सांसद डॉ करण सिंह यादव को उम्मीवार बनाया है। जबकि मांडलगढ़ विधानसभा उपचनुाव के लिए कांग्रेस ओबीसी समुदाय से आने वाले विवेक धाकड़ पर दांव लगाने की तैयारी कर चुकी है। वहीं अजमेर लोकसभा सीट के लिए जाट समुदाय से आने वाले नाथूराम सिनोदिया या फिर डॉ रघु शर्मा पर दांव लगाएगी।
विज्ञापन
सक्रिय हुए संभावित उम्मीवारों के समर्थक
फाइल फोटो।
भाजपा की ओर से उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन अलवर लोकसभा से भाजपा के संभावित प्रत्याशी डॉ जसवंत के समर्थक ने चुनाव प्रचार प्रारंभ कर दिया है। वहीं अजमेर लोकसभा से भाजपा संभावित प्रत्याशी डॉ रामस्वरुप लांबा और कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी डा रघु शर्मा के समर्थकों ने चुनाव प्रचार की तैयारियां प्रारंभ कर दी है। वहीं भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगामी दिनों में राजस्थान में होने वाले दो कार्यक्रमों का भी भुनाने के प्रयास में जुटी है।