Funny Jokes: हंसना न केवल एक भावनात्मक अभिव्यक्ति है, बल्कि यह हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भी है। इसके कई लाभ हैं। हंसना तनाव को कम करता है और मूड को बेहतर बनाता है साथ ही यह एंडोर्फिन, यानी खुशी के हार्मोन को बढ़ाता है। हंसने से दिल की धड़कन तेज होती है जिससे रक्त प्रवाह बेहतर होता है। यह इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता है। हंसने से आपसी संबंध मजबूत होते हैं। यह लोगों को एक साथ लाने और एक सकारात्मक माहौल बनाने में मदद करता है, साथ ही हंसने से मन में नकारात्मकता कम होती है, जिससे नए विचारों और सृजनात्मकता को बढ़ावा मिलता है। इसलिए हम आपके लिए कुछ धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़कर आपके आसपास खुशनुमा माहौल बन जाएगा। तो देर किस बात की चलिए शुरू करते हैं हंसने हंसाने का सिलसिला...
Majedar Jokes: इन धमाकेदार चुटकुलों को पढ़कर खिलखिलाकर हंसने लगेंगे आप, हंसी संभाल नहीं पाएंगे
जीजा अपनी साली के साथ चैटिंग कर रहा था
जीजा- वाह तुम तो अपनी बहन से भी ज्यादा सुन्दर हो..
जीजा- अच्छा ये तो बताओ तुम इतनी सुंदर कैसे हो?
आखिर क्या इस्तेमाल करती हो?
साली- फोटोशॉप?
साली साहिबा की बात सुनकर जीजा जी बेहोश हो गए।
पति ने पत्नी से बड़े ही प्यार से कहा - काश तुम शक्कर होती,
कभी तो मीठा बोलती...
पत्नी- काश तुम अदरक होते, कसम से... जी भर के कूटती...!!!
पत्नी का जवाब सुनकर पति बेहोश!
पप्पू- पता है, पत्नी पेपरवेट की तरह होती है...!
गप्पू - वो कैसे...?
पप्पू- पति को फड़फड़ाने तो देती है,
लेकिन उड़ने नहीं देती...!!!
पड़ोसन- आपकी नई बहू कैसी है...?
सास- बहुत मेहनत करती है, इतनी गर्मी में भी दिन-रात लगी रहती है,
कैंडी क्रश के 452 लेवल पर पहुंच गई है। व्हाट्सएप पर 25 ग्रुप चलाती है,
फेसबुक पर 5 हजार फ्रेंड और 10 हजार फॉलोवर हैं। 16 ग्रुप की एडमिन है
और 36 पेज चला रही है। सोच रही हूं सुबह दूध के साथ बादाम देना शरू कर दूं
और तरक्की करेगी।
पड़ोसन- बेहोश...