फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिंदी जोक्स: डॉक्टर- आपके तीन दांत कैसे टूट गए? मरीज का जवाब सुनकर हो गया बेहोश

Fri, 04 Sep 2026 07:51 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Fri, 04 Sep 2026 07:51 PM IST
सार

हिंदी जोक्स: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए।

विज्ञापन
Hindi Jokes doctor patient jokes in hindi hindi chutkule
जोक्स का खजाना - फोटो : freepik

हिंदी जोक्स: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है। इसलिए आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ वायरल हो रहे चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आप पेट पकड़कर ठहाके लगाने लगेंगे।



लड़का जैसे ही कॉलेज में पहुंचा, खुशी के मारे उछलने लगा।
दोस्त- क्या हुआ, इतना खुश कैसे है?
लड़का- आज पहली बार मुझसे किसी लड़की ने मेट्रो में बात की है।
दोस्त- वाह भाई, क्या बात हुई?
लड़का- मैं बैठा था, वो बोली- उठ ये लेडीज सीट है।
 

Hindi Jokes doctor patient jokes in hindi hindi chutkule
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik

डॉक्टर- आपके तीन दांत कैसे टूट गए?
मरीज- जी पत्नी ने बहुत सख्त रोटी बनाई थी।
डॉक्टर- तो खाने के लिए मना कर देते।
मरीज- जी वही किया था।

 

Hindi Jokes doctor patient jokes in hindi hindi chutkule
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik

डॉक्टर- क्या बात है...?
पप्पू- जी कुत्ते ने काट लिया है...!
डॉक्टर- तुमने बाहर बोर्ड पर लिखा नहीं पढ़ा, मरीज देखने का समय केवल सुबह आठ से 11 बजे तक है और तुम एक बजे आये हो...!
पप्पू- जी मैंने तो पढ़ लिया था, पर कुत्ते ने नहीं पढ़ा था...!

चुटकुले: एक हफ्ते से पति के गायब होने पर महिला पहुंची पुलिस के पास, फिर जो हुआ पढ़कर पेट पकड़ कर हंसेंगे आप

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi Jokes doctor patient jokes in hindi hindi chutkule
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

लड़की वाले शादी के लिए देखने आ रहे थे...!
पापा- बेटा लड़की वाले आ रहे हैं, उनके सामने थोड़ी लंबी-लंबी फेंकना...!
लड़की वालों के आते ही
बेटा- पापा जरा चाबी देना, वो ट्रेन धूप में खड़ी है, अंदर कर देता हूं...!
पापा बेहोश...!

हिंदी जोक्स: आंधी रात को घर में घुसे चोर से महिला ने कही ऐसी बात, पढ़कर खूब हंसेंगे आप

विज्ञापन
Hindi Jokes doctor patient jokes in hindi hindi chutkule
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik

रिश्तेदार- बेटा क्या प्लानिंग है आगे की...?
पप्पू- वो तो आप पर निर्भर करता है...
रिश्तेदार- वो कैसे...?
पप्पू- 100 रुपये दिए तो बर्गर लाऊंगा
और अगर 200 दिए तो पिज्जा...!

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed