फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फनी जोक्स: चिंटू- अगर तुम्हें गर्मी लगती है तो क्या करते हो? पिंटू का जवाब पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट

Sun, 30 Aug 2026 08:21 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Sun, 30 Aug 2026 08:21 PM IST
सार

फनी जोक्स: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। 
 

विज्ञापन
Funny Jokes in Hindi Chintu pintu Jokes in Hindi Today Jokes in Hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

फनी जोक्स: हंसी एक ऐसी अद्भुत अनुभूति है जो न केवल हमें खुश रखती है बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। खुलकर हंसना न सिर्फ हमारे मानसिक तनाव को कम करता है साथ ही आसपास सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है। हंसते समय हमारे शरीर में एंडोर्फिन नामक हार्मोन निकलता है जो दर्द को कम करने और खुशी का अहसास कराने में मदद करता है। खुलकर हंसना न केवल हमें बल्कि हमारे आसपास के लोगों को भी खुश करता है। हंसी एक संक्रामक भावना है, जब हम किसी को हंसते हुए देखते हैं तो हम भी अपने आप मुस्कुराने लगते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ जोक्स लेकर आए हैं। 



डॉक्टर- जब तुम तनाव में होते हो तो क्या करते हो? 
मरीज- जी, मंदिर चला जाता हूं... 
डॉक्टर- बहुत बढ़िया, ध्यान-व्यान लगाते हो वहां? 
मरीज- जी नहीं, लोगों के जूते चप्पल मिक्स कर देता हूं, 
फिर उन लोगों को देखता रहता हूं... उनको तनाव में देख कर मेरा तनाव दूर हो जाता है।
 

Funny Jokes in Hindi Chintu pintu Jokes in Hindi Today Jokes in Hindi
जोक्स का पिटारा - फोटो : freepik

चिंटू- अगर तुम्हें गर्मी लगती है तो क्या करते हो?
पिंटू- मैं कूलर के पास जाकर बैठ जाता हूं।
चिंटू- अगर फिर भी गर्मी लगती है तो क्या करते हो?
पिंटू- तो फिर मैं कूलर चालू कर लेता हूं!

 

Funny Jokes in Hindi Chintu pintu Jokes in Hindi Today Jokes in Hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

कसाई बकरे को लेकर काटने जा रहा था, बकरा मैं-मैं चिल्ला रहा था।
तभी एक बच्चे ने पूछा- आपका बकरा क्यों चिल्ला रहा है ?
कसाई- मैं इसे काटने ले जा रहा हूं, इसलिए।
बच्चा- मैने सोचा स्कूल ले जा रहे होंगे।
 

हिंदी जोक्स: टीचर: भारत की सबसे खतरनाक नदी कौन सी है? स्टूडेंट का जवाब सुनते ही चप्पल के साथ थप्पड़ों की बरसात

विज्ञापन
विज्ञापन
Funny Jokes in Hindi Chintu pintu Jokes in Hindi Today Jokes in Hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

पप्पू की लंबी तपस्या के बाद अप्सरा प्रकट होकर बोली...
अप्सरा- मैं तुम्हारी तीन इच्छाएं पूरी कर सकती हूं।
एक मैं जानती हूं, बाकी और दो बताओ।
पप्पू- पहली क्या है?
अप्सरा- सलमान खान की भी यही है, जल्दी ब्याह करा दो?

फनी जोक्स: गर्लफ्रेंड- फोन पर इतनी धीमी आवाज में किससे बात कर रहे हो? जवाब सुनते ही बाॅयफ्रेंड की कर दी धुनाई

विज्ञापन
Funny Jokes in Hindi Chintu pintu Jokes in Hindi Today Jokes in Hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik

एक लड़का बस में खड़ा था ब्रेक लगा तो एक लड़की पर जा गिरा
लड़की- बद्तमीज ..........क्या कर रहे हो
पप्पू- आईटीआई और आप?

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed