फनी जोक्स: सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से तनाव दूर रहता है और सकारात्मक सोचते हैं। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जो खुल कर हंसने में आपकी मदद करेंगे।
फनी जोक्स: गर्लफ्रेंड- फोन पर इतनी धीमी आवाज में किससे बात कर रहे हो? जवाब सुनते ही बाॅयफ्रेंड की कर दी धुनाई
फनी जोक्स: अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है। इसलिए आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ वायरल हो रहे चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आप पेट पकड़कर ठहाके लगाने लगेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्लफ्रेंड- फोन पर इतनी धीमी आवाज में किससे बात कर रहे हो?
बाॅयफ्रेंड- बहन है।
गर्लफ्रेंड- तो फिर इतनी धीमी आवाज में किसलिए?
बाॅयफ्रेंड- तेरी है इसलिए।
फिर हुई बाॅयफ्रेंड की धुनाई
डॉक्टर- तुम्हारी एक किडनी फेल हो गई है।
सोनू- पहले तो बहुत रोया,
फिर आसू पोंछकर बोला साहब ये भी बता दीजिए कि कितने नंबर से फेल हुई है...?
सकते में डॉक्टर
देवर ने की होशियारी, भाभी ने ऐसा घुमाया जवाब कि बोलती हुई बंद, पढ़े मजेदार जोक्स
पप्पू लाइब्रेरी जाकर पूछता है कि आत्महत्या करने के तरीकों की किताब है क्या...?
लाइब्रेरियन ने उसे घूर कर देखा
और पूछा - वापस करने कौन आएगा भाई...!
जोक्स: पति-पत्नी के मजेदार चुटकुले पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी, गलती से अपनी बीवी को मत भेज देना
साली- सुनो जीजा जी, मेरा भी फेसबुक पर अकाउंट बना दो।
जीजा- तुम्हें फेसबुक चलानी आती है?
साली- आप चलना मैं पीछे बैठ जाउंगी।
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)