फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jairam Thakur: आज ही के दिन 27 साल पहले विधायक बने थे जयराम ठाकुर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

Sun, 02 Mar 2025 04:12 PM IST
अंकेश डोगरा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 02 Mar 2025 04:12 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेता जयराम ठाकुर साल 1998 में दो मार्च के दिन पहली बार विधायक बने थे। उन्होंने तस्वीरें साझा करते हुए अपना पुराना वक्त याद किया है। आप भी देखें तस्वीरें...

विज्ञापन
On Two March 27 years ago Jairam Thakur became MLA, shared pictures on social media
डिजाइन फोटो। - फोटो : Jairam Thakur
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर आज ही के दिन 27 साल पहले विधायक बने थे। जयराम ठाकुर ने राजनीति की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की थी। इसके बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा से होते हुए जयराम ठाकुर बीजेपी में आए। विधायक, मंत्री और पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद साल 2017 में उन्हें केंद्रीय नेतृत्व ने मुख्यमंत्री बनाया।

 
On Two March 27 years ago Jairam Thakur became MLA, shared pictures on social media
जब कांग्रेस के मजबूत किले को ढहाया। - फोटो : Jairam Thakur
साल 1993 का विधानसभा चुनाव हार चुके जयराम ठाकुर साल 1998 में चुनावी मैदान में उतरे। जिसमें उन्होंने कांग्रेस को हरा दिया। साल 1998 के बाद जयराम ठाकुर लगातार चुनाव जीतते रहे और कभी उन्हें विधानसभा चुनाव में हार नहीं मिली, लेकिन एक बार लोकसभा चुनाव में हार गए थे।
On Two March 27 years ago Jairam Thakur became MLA, shared pictures on social media
जयराम ठाकुर का पहचान पत्र। - फोटो : Jairam Thakur
संयोग से बने थे मुख्यमंत्री 
भारतीय जनता पार्टी ने साल 2017 के हिमाचल विधानसभा चुनाव में भले ही जीत हासिल कर ली थी, लेकिन मुख्यमंत्री पद के चेहरे प्रेम कुमार धूमल को सुजानपुर सीट से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में पार्टी ने मंडी जिले की सिराज सीट से पांच बार के विधायक ठाकुर को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिठाया और इस तरह जयराम ठाकुर संयोग से हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
On Two March 27 years ago Jairam Thakur became MLA, shared pictures on social media
कर्नाटक के दामाद हैं जयराम ठाकुर - फोटो : Jairam Thakur
कर्नाटक के दामाद हैं जयराम ठाकुर
जयराम ठाकुर का कर्नाटक से भी गहरा रिश्ता है। जयराम ठाकुर कर्नाटक के दामाद हैं। जयराम ने कर्नाटक के शिमोगा निवासी डॉ. साधना ठाकुर की। साधना का परिवार राजस्थान के जयपुर में शिफ्ट हो गया था। शादी से पहले वह साधना राव थी और उन्होंने 1980 में जयपुर के मेडिकल कॉलेज एसएमएस मेडिकल कॉलेज से मेडिसिन की पढ़ाई की थी। साधना भी एबीवीपी में सक्रिय थीं और जयराम तब एबीवीपी के पूर्ण रूप से कार्यकर्ता थे और मंडी से चुनाव लड़ने से पहले जम्मू-कश्मीर में कार्यरत थे। दोनों की दो बेटियां भी हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed