धर्मशाला में आईपीएल के अहम मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने मंगलवार को धर्मशाला में रन का ऐसा तूफान खड़ा किया, जिसे गुजरात टाइटंस रोक नहीं सकी। आरसीबी ने पांच विकेट पर 254 रन बनाकर धर्मशाला में अपना अब तक का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। इससे पहले यहां उसका सर्वोच्च स्कोर 241 रन था। गुजरात को जीत के लिए 255 रन का कठिन लक्ष्य मिला। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी गुजरात की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन आरसीबी के बल्लेबाजों ने जल्द ही मैच पर पकड़ बना ली। पावर प्ले में टीम ने एक विकेट पर 76 रन ठोक दिए। विराट कोहली आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन जेसन होल्डर ने उन्हें 43 रन पर बोल्ड कर बड़ी साझेदारी तोड़ी। कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने पहले विकेट के लिए 72 रन जोड़े। होल्डर ने ही पडिक्कल को भी पैवेलियन भेजकर आरसीबी की रफ्तार पर कुछ देर ब्रेक लगाया।
RCB vs GT: आरसीबी ने बनाया रनों का पहाड़, दुनिया ने देखा धर्मशाला स्टेडियम का अद्भुत नजारा, देखें तस्वीरें
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 26 May 2026 10:37 PM IST
सार
आरसीबी ने पांच विकेट पर 254 रन बनाकर धर्मशाला में अपना अब तक का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। इससे पहले यहां उसका सर्वोच्च स्कोर 241 रन था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन