{"_id":"64da452bea240473c102a568","slug":"yamunanagar-som-river-in-spate-due-to-cloudburst-2023-08-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Yamunanagar: बादल फटने से सोम नदी में उफान, मेडिकल कॉलेज के छात्रों समेत 11 फंसे, पुलिस ने बहादुरी से बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamunanagar: बादल फटने से सोम नदी में उफान, मेडिकल कॉलेज के छात्रों समेत 11 फंसे, पुलिस ने बहादुरी से बचाया
Mon, 14 Aug 2023 08:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 14 Aug 2023 08:45 PM IST
सार
बादल फटने से सोम नदी में उफान आ गया। मेडिकल कॉलेज के तीन छात्र समेत 11 लोग इसमें फंस गए। वह अंबाला से आदिबद्री में माता मंत्रा देवी दर्शन के लिए गए थे, हिमाचल में बादल फटने से नदी उफान पर आ गई। जान जोखिम में डाल एसएचओ और चौकी प्रभारी ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया।
विज्ञापन
1 of 6
आदिबद्री में रेस्क्यू के दौरान पानी में गिरते एसएचओ जगदीश चंद्र।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से यमुनानगर के रणजीतपुर क्षेत्र से गुजर रही सोम नदी में एकबार फिर उफान आ गया। नदी में अधिक पानी आने से शनिवार रात आदिबद्री में माता मंत्रा देवी के दर्शन करने गए जिला अंबाला के मुलाना मेडिकल कॉलेज के तीन छात्र और आठ ग्रामीण फंस गए। सूचना पर थाना बिलासपुर के एसएचओ जगदीश चंद्र और रणजीतपुर चौकी इंचार्ज रमन ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद फंसे लोगों को बाहर निकाला। रात के अंधेरे में रेस्क्यू करने के दौरान खुद दो बार एसएचओ जगदीश चंद्र भी पानी में बहते-बहते बचे।
अंबाला कैंट के सुंदर नगर निवासी अनुग्रह, कैथल के गांव जड़ौला निवासी अभिषेक और नई दिल्ली में पालम दिवारिका कॉलोनी निवासी उमंग जैन तीनों मुलाना मेडिकल कॉलेज के छात्र हैं। तीनों रविवार दोपहर बाद बाइक पर आदिबद्री में श्री केदारनाथ के दर्शन करने पहुंचे थे।
2 of 6
छात्रों को बचाते एसएचओ
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद तीनों 1800 फीट ऊंचे पहाड़ पर स्थित माता मंत्रा देवी के दर्शन करने चले गए। पहाड़ पर चढ़ने के लिए सोम नदी को पार करके जाना पड़ता है। जब वह मंदिर में पहुंचे तो अचानक तेज बारिश होने लगी। छात्र मंदिर में ही बारिश रुकने का इंतजार करने लगे।
3 of 6
आदिबद्री मे एसएचओ व चौकी इंचार्ज के साथ रेस्क्यू किए गए छात्र।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कई घंटे बारिश नहीं रुकी तो शाम होने पर वह नीचे उतरने लगे। तब तक हिमाचल में बादल फटने के बाद सोम नदी में उफान आ चुका था। उफनती सोम को देख तीनों छात्रों के होश उड़ गए। इससे पहले आसपास के इलाकों से आए आठ ग्रामीण भी इसी तरह मंदिर से नीचे आए थे। खुद को फंसा देख छात्रों और ग्रामीणों ने पुलिस से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन नेटवर्क नहीं होने के कारण निराश हो गए। यहां मोबाइल में कभी हरियाणा तो कभी हिमाचल प्रदेश का नेटवर्क आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
आदिबद्री में सोम नदी में फंसे छात्रों का रेस्क्यू करते एसएचओ व ग्रामीण।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
काफी देर बाद एक छात्र के मोबाइल में नेटवर्क आया तो फोन करने पर पुलिस कंट्रोल रूम शिमला का नंबर मिला। शिमला से यमुनानगर पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना आई। जिला कंट्रोल रूम से थाना बिलासपुर एसएचओ जगदीश चंद्र को फोन कर स्थिति से अवगत कराया गया। इसके बाद एसएचओ जगदीश चंद्र और रणजीतपुर चौकी इंचार्ज रमन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
5 of 6
आदिबद्र में सोम नदी से छात्रों को निकालने में मदद करते ग्रामीण।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वह मंदिर से रस्सा लेकर सोम नदी किनारे गए, परंतु छात्र नदी के पार नहीं मिले। रात को नदी के पानी का शोर भी बहुत ज्यादा था, जिस कारण दूसरी तरफ आवाज भी नहीं पहुंच रही थी। तब माइक की मदद से आवाज लगाकर छात्रों को नदी के किनारे आने के लिए कहा गया। उफनती नदी को देख कोई भी दूसरे किनारे जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। तब एसएचओ और चौकी इंचार्ज रस्सा लेकर दूसरी तरफ गए। छात्रों व ग्रामीणों को रेस्क्यू करने में भी करीब ढाई घंटे लगे। रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों को थाना बिलासपुर ले जाया गया, जहां पर उन्हें भोजन कराया गया। फिर सुबह उन्हें कॉलेज में भेज दिया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।