बोर्ड परीक्षाओं में हर बार बच्चों की तरफ से कई ऐसे जवाब लिखे जाते हैं जिन्हें पढ़कर पेपर चेक करने वाले अध्यापक भी लोटपोट हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा हाल ही में ली गई 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं में भी हुआ। इन पेपर की इन दिनों मार्किंग चल रही है। पेपर चेक करने वाले अध्यापकों ने इस बार उत्तर पुस्तिकाओं में लिखे कुछ ऐसे जवाब बताएं जिन्हें पढ़कर उनका भी सिर घूम गया। एक छात्रा ने टीचर से पुकार लगाई है कि अगर वह पास न हुई तो उसके मम्मी-पापा उसकी शादी करवा देंगे। तो उसे पास कर दिया जाए।
{"_id":"6280c0986e830e613a2087f7","slug":"students-write-funny-answers-to-question-in-board-exam-conducted-by-haryana-school-education-board","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कैसे-कैसे जवाब: बोर्ड परीक्षाओं में बच्चों ने लिखे प्रश्नों के ऐसे उत्तर, अध्यापकों ने भी पकड़ लिया सिर...देखिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैसे-कैसे जवाब: बोर्ड परीक्षाओं में बच्चों ने लिखे प्रश्नों के ऐसे उत्तर, अध्यापकों ने भी पकड़ लिया सिर...देखिए
Sun, 15 May 2022 02:50 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 15 May 2022 02:50 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा में बोर्ड की परीक्षाओं में बच्चों ने लिखे अजब गजब जवाब।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षा में बच्चों के जवाब।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
छात्रा ने लिखा कि जिस माहौल में रहती हूं, वह कुछ खास नहीं है। बचपन से ही मुझे खेल में रुचि रही है, पढ़ने का तो सोचा ही नहीं। उसका सपना आर्मी में जाने का है। एक बार उसके स्कूल में एक अध्यापक आए और उन्होंने उससे पूछा कि तुम जीवन में क्या बनना चाहती हो, तो जवाब दिया था कि मैं आर्मी में जाना चाहती हूं। छात्रा ने लिखा है कि अध्यापक ने उसे कहा था कि जीवन में सपने देखना अच्छी बात है और इनको अचीव भी करो, लेकिन मेरी जिंदगी में ऐसा नहीं हुआ। इसी छात्रा ने उत्तर में लिखा कि उसकी मां सौतेली है, पिता दारू पीते रहते हैं, उन्होंने बहुत दुख दिया है, मुझसे बर्ताव अच्छा नहीं है और न ही मां अच्छा बर्ताव करती है।
बोर्ड परीक्षा देते छात्र।
- फोटो : फाइल
छात्रा ने अपनी समस्या को लिखते हुए दो पेज भर दिए। दूसरे पेज पर भी उसने अपनी सौतेली मां और पिता के बारे में लिखा है। छात्रा ने लिखा कि उसने भगवान के अलावा किसी से कुछ नहीं मांगा, आज वह अपनी जिंदगी मांग रही है। अगर कुछ न हुआ तो सुसाइड कर लूंगी। सर, मेरी हेल्प कर दो, मैं अपना सपना पूरा करूंगी। मेरे पिता ने मुझे कहा है कि अगर 75 फीसदी अंक लेकर नहीं आई तो तेरी शादी करवा देंगे। मेरे पिता को 75 फीसदी का पता ही नहीं है, वह केवल गुड वर्ड ही जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा में एक छात्र का लिखा जवाब।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
वहीं एक अन्य छात्र ने तो हद ही कर दी है। उसने अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखा है कि मैं बहुत अच्छा लड़का हूं, मैडम जी पास कर दियो जी ओके, फ्रेंडशिप करवा दो अपनी बेटी के साथ ओके। ऐसे उत्तरों को देखकर मार्किंग करने वाले अध्यापकों ने बोर्ड के उच्चाधिकारियों से ऐसे परीक्षार्थियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की है।
विज्ञापन
हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड।
- फोटो : फाइल
बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं जांचने का काम चल रहा है। कई विद्यार्थियों ने अनावश्यक बातें भी उत्तर पुस्तिका में लिखी हैं। इस संबंध में उच्चाधिकारियों तक भी बात पहुंचाई गई है। - दयानंद सिहाग, डीईओ, फतेहाबाद