फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haryana News: सोनिया व प्रियंका गांधी ने हरियाणा की महिलाओं संग हरियाणवी गानों पर किया डांस

Sun, 16 Jul 2023 08:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 16 Jul 2023 08:45 PM IST
विज्ञापन
Sonia and Priyanka Gandhi danced on Haryanvi songs with the women of Haryana
ग्रामीण महिलाओं संग डांस करती कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बुलावे पर दिल्ली पहुंची हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना क्षेत्र के गांव मदीना निवासी महिलाओं ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी व महासचिव प्रियंका गांधी संग खाना खाया। इस दौरान सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी ने महिलाओं संग हरियाणवी गानों पर डांस भी किया और अपने विचार साझा किए। महिलाओं ने बताया कि सोनिया व प्रियंका के साथ बिताया गया समय उन्हें उम्रभर याद रहेगा।



कांग्रेस नेता राहुल गांधी 8 जुलाई को सुबह करीब 7 बजे अचानक गोहाना के गांव मदीना के खेतों में पहुंचे थे। वहां उन्होंने किसानों व मजदूरों के साथ मिलकर खेत में धान की रोपाई की और ट्रैक्टर चलाकर खेत की जुताई भी की थी। यही नहीं राहुल गांधी ने खेत में ही महिला मजदूरों के साथ बैठकर खाना भी खाया था। राहुल गांधी ने महिलाओं ने बातचीत करते हुए उनकी समस्याएं भी जानी थी।

Sonia and Priyanka Gandhi danced on Haryanvi songs with the women of Haryana
ग्रामीण महिलाओं संग डांस करती कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

महिला किसानों व मजदूरों ने राहुल गांधी का घर देखने के इच्छा जाहिर की थी देखना चाहती है। इस पर राहुल गांधी ने कहा था कि उनका घर तो है नहीं, वे उन्हें अपनी बहन प्रियंका गांधी के आवास पर आमंत्रित कर सकते हैं। इस पर राहुल गांधी ने फोन पर प्रियंका गांधी से महिलाओं की बात भी करवाई थी। प्रियंका गांधी ने महिलाओं को आमंत्रण दिया था।

Sonia and Priyanka Gandhi danced on Haryanvi songs with the women of Haryana
महिलाओं से बातचीत करते राहुल गांधी साथ हैं सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मदीना के कुछ किसान, मजदूर व महिलाएं दो दिन पहले प्रियंका गांधी के आवास पर पहुंचे थे। जहां महिलाओं ने राहुल गांधी, सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी के साथ भोजन किया था। भोजन के बाद महिलाओं ने प्रियंका गांधी व सोनिया गांधी के साथ हरियाणवी गानों पर डांस भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sonia and Priyanka Gandhi danced on Haryanvi songs with the women of Haryana
दिल्ली में प्रियंका गांधी के आवास पर पहुंची गोहाना के गांव मदीना निवासी महिलाएं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

प्रियंका बोली ढोल लेकर आते तो अच्छा डांस करती
दिल्ली से लौटी गांव मदीना की महिलाओं ने बताया कि खाना खाने के बाद जैसे ही वे बाहर निकली। उन्होंने हरियाणवी गीत गाने शुरू कर दिए और खुशी व्यक्त करते हुए नाचने लगी। महिला प्रीति व पिंकी ने प्रियंका गांधी का हाथ पकड़ लिया और नाचने के लिए कहने लगी। प्रियंका गांधी ने पहले कहा कि वह ढोल लेकर आती तो वह डांस कर सकती थी।

विज्ञापन
Sonia and Priyanka Gandhi danced on Haryanvi songs with the women of Haryana
प्रियंका गांधी के आवास पर पहुंची महिलाओं से बातचीत करते राहुल गांधी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

महिलाओं के जोर देने पर प्रियंका गांधी ने महिलाओं के साथ गीतों पर ही नाचना शुरू कर दिया। इस दौरान ताजन ने सोनिया गांधी को नाचने के लिए कहा और उनका हाथ पकड़ उनके साथ नाचना शुरू कर दिया। सोनिया गांधी महिलाओं के साथ करीब 5 मिनट तक नाचती रही। प्रियंका गांधी ने कहा कि आप हरियाणवी गीतों पर कैसे डांस कर लेती हो। महिलाओं ने कहा कि हमने अपने परिवार की महिलाओं को हरियाणवी गीतों पर ही नाचते देखा है और उन्हीं से हरियाणवी गीतों पर नाचना सीखा है। घर में होने वाले हर समारोह में हरियाणवी गीतों पर ही नाचना-गाना होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed