फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राहुल बने किसान: सोनीपत में घुटनों तक पैंट चढ़ा रोपा धान; पी लस्सी, ट्रैक्टर चला की खेत की जुताई

Sat, 08 Jul 2023 06:19 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 08 Jul 2023 06:19 PM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने स्टाफ के साथ शनिवार सुबह दिल्ली से शिमला के लिए निकले थे। शिमला जाते समय अचानक उन्होंने सोनीपत के खेतों में पहुंचने का मन बनाया। वह कुंडली बॉर्डर से चलकर मुरथल से आगे कुराड़ रोड से होते हुए गोहाना बाईपास से गांव मदीना पहुंच गए।

विज्ञापन
Rahul became farmer in Sonipat, he wore knee length pants; P lassi plowing field by driving tractor
राहुल गांधी ने चलाया ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार सुबह अचानक सोनीपत के गांव मदीना के खेतों में पहुंच गए। किसानों व मजदूरों को धान की रोपाई करते देख राहुल गांधी उनके बीच पहुंचे और पहले ट्रैक्टर चलाकर खेत तैयार किया और फिर खुद भी धान की रोपाई की।



गोहाना विश्राम गृह में कुछ देर रुकने के बाद दिल्ली लौट गए
राहुल गांधी के पहुंचने की सूचना पर बरोदा विधायक इंदुराज नरवाल व गोहाना विधायक जगबीर मलिक भी मौके पर पहुंचे। राहुल गांधी ने नाश्ता भी मजदूरों के साथ चारपाई पर बैठकर किया। राहुल गांधी को अपने बीच पाकर किसान व मजदूर गदगद दिखाई दिए। राहुल गांधी करीब 2 घंटे तक खेतों में किसान-मजदूरों के बीच रहे और उसके बाद गोहाना विश्राम गृह में कुछ देर रुकने के बाद दिल्ली लौट गए।

Rahul became farmer in Sonipat, he wore knee length pants; P lassi plowing field by driving tractor
खेतों में पहुंचे राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली से शिमला के लिए निकले राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने स्टाफ के साथ शनिवार सुबह दिल्ली से शिमला के लिए निकले थे। शिमला जाते समय अचानक उन्होंने सोनीपत के खेतों में पहुंचने का मन बनाया। वह कुंडली बॉर्डर से चलकर मुरथल से आगे कुराड़ रोड से होते हुए गोहाना बाईपास से गांव मदीना पहुंच गए। सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर वह बरोदा हलके के गांव मदीना में भैंसवान खुर्द मार्ग पर थे। यहां खेतों में काम कर रहे किसान व व मजदूरों को देखकर राहुल गांधी रुक गए और अचानक उनके बीच पहुंच गए।

Rahul became farmer in Sonipat, he wore knee length pants; P lassi plowing field by driving tractor
किसानों से बातचीत करते राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

राहुल गांधी ने ट्रैक्टर से खेतों की कुछ जुताई की
राहुल गांधी ने धान की पौध की रोपाई कर रहे व खेतों की जुताई कर रहे किसानों से बातचीत की और धान की रोपाई कैसे होती है, इसकी जानकारी ली। उन्होंने एक किसान से अनुरोध किया कि वह अपना ट्रैक्टर उन्हें चलाने दें। इस पर राहुल गांधी ने ट्रैक्टर से खेतों की कुछ जुताई की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul became farmer in Sonipat, he wore knee length pants; P lassi plowing field by driving tractor
खेतों में पानी के बीच पहुंचे राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

प्याज व अचार के साथ रोटी खाई
बाद में वह पैंट को घुटनों तक ऊपर चढ़ाकर खेतों में पानी के बीच उतर गए और मजदूरों के साथ धान की रोपाई करने में लग गए। वहां काम कर रहे मजदूर उन्हें अचानक अपने बीच देखकर उत्साहित हो गए और राहुल गांधी को अपने साथ नाश्ता करने का आग्रह कर दिया। इस आग्रह को राहुल गांधी टाल नहीं पाए और उन्होंने चारपाई पर मजदूरों के बीच बैठकर प्याज व अचार के साथ रोटी खाई। साथ ही लस्सी भी पी। इस दौरान राहुल गांधी ने काफी देर तक किसानों से बातचीत की और फिर जामुन का स्वाद भी चखा।

विज्ञापन
Rahul became farmer in Sonipat, he wore knee length pants; P lassi plowing field by driving tractor
खेत की जुताई करते राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
एक किसान अनुसूचित जाति और दूसरा किसान सामान्य वर्ग का
जिन किसानों के खेतों में राहुल गांधी पहुंचे थे उनमें एक किसान अनुसूचित जाति और दूसरा किसान सामान्य वर्ग का था। अनुसूचित जाति के किसान तस्वीर व दूसरे किसान संजय मलिक से उन्होंने कई जानकारी भी ली। संजय मलिक पांच एकड़ जमीन ठेके पर लेकर धान की रोपाई कर रहे हैं। राहुल गांधी ने किसानों के परिजनों से भी मुलाकात की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed