फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Neeraj Chopra wedding: एक-दूसरे को आठ साल से जानते थे नीरज और हिमानी, इसलिए देरी से हुई शादी; पिता ने बताई वजह

Tue, 21 Jan 2025 12:14 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 21 Jan 2025 12:14 PM IST
सार

हिमानी के पिता चांदराम मोर ने बताया कि शादी की बात काफी समय से चल रही थी। नीरज व हिमानी दोनों खिलाड़ी हैं और एक-दूसरे को आठ साल से जानते हैं।

विज्ञापन
Neeraj Chopra wedding Neeraj and Himani knew each other for eight years that why their marriage was delayed
Neeraj Chopra wedding - फोटो : अमर उजाला
सोनीपत के गांव लड़सौली की बेटी हिमानी मोर ने ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा संग हिमाचल के सोलन स्थित रिसोर्ट में सात फेरे लिए हैं। वहां से नवदंपती विदेश के लिए रवाना हो गया। शादी को पूरी तरह गोपनीय रखा गया था। शादी की सभी रस्में 14 से 16 जनवरी के बीच हुईं। शादी में दोनों परिवारों के महज 66 सदस्य ही मौजूद थे। सोनीपत के लिटिल एंजल्स स्कूल में पीटीआई के तौर पर कार्यरत गांव लड़सौली निवासी मीना मोर ने बताया कि बेटी हिमानी और नीरज की शादी से पूरा परिवार हर्षित है। सभी रस्में हरियाणवी रीति-रिवाज से पूरी की गईं। 
Neeraj Chopra wedding Neeraj and Himani knew each other for eight years that why their marriage was delayed
नीरज चोपड़ा की शादी - फोटो : X @Neeraj_chopra1
हिमानी के पिता चांदराम मोर ने बताया कि शादी की बात काफी समय से चल रही थी। नीरज व हिमानी दोनों खिलाड़ी हैं और एक-दूसरे को आठ साल से जानते हैं। नीरज के पेरिस ओलंपिक की तैयारियों में व्यस्त होने के चलते शादी में कुछ समय लगा। नीरज का आगामी ओलंपिक के लिए शिविर लगा हुआ है व हिमानी की पढ़ाई मई में पूरी हो जाएगी। 

 
Neeraj Chopra wedding Neeraj and Himani knew each other for eight years that why their marriage was delayed
हिमानी मोर और नीरज चोपड़ा - फोटो : फाइल/X @Neeraj_chopra1
नीरज- हिमानी के आने के बाद धूमधाम से होगा रिसेप्शन
नीरज व हिमानी के वापस आने के बाद धूमधाम से रिसेप्शन किया जाएगा। मीना ने बताया कि शादी को गोपनीय रखने के लिए सभी परिवार जनों के मोबाइल नीरज की मीडिया टीम ने चंडीगढ़ में ही ले लिए थे। शादी की अवधि के दौरान रिसोर्ट कर्मचारियों के मोबाइल भी जमा कर दिए थे। सीसीटीवी पर भी टेप लगाकर वैवाहिक रस्मों को पूरा किया गया। विवाह के बाद वे तुरंत रिसोर्ट से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Neeraj Chopra wedding Neeraj and Himani knew each other for eight years that why their marriage was delayed
नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर - फोटो : फाइल
इसके बाद ही मोबाइल कर्मचारियों को दिए गए। बताया जा रहा है कि कर्मचारियों को भी सख्त हिदायत थी कि कोई विवाह के बारे में नहीं बताएगा। इस कारण किसी को कानों कान नीरज की शादी की भनक नहीं लगी। नीरज चोपड़ा ने जब इसकी जानकारी स्वयं सोशल मीडिया पर साझा की। इसके बाद शादी के बारे में लोगों को पता चल सका। शादी को गोपनीय रखने की बात नीरज ने ही कही थी। 
 
विज्ञापन
Neeraj Chopra wedding Neeraj and Himani knew each other for eight years that why their marriage was delayed
अपनी मेहंदी दिखातीं मीना मोर - फोटो : संवाद
मां मीना मोर ने स्कूल स्टाफ संग बांटीं खुशियां
मीना मोर ने लिटिल एंजल्स स्कूल में स्टाफ के साथ बेटी की शादी की खुशियां मनाईं। स्कूल में सहकर्मियों, शिक्षिकाओं व स्टाफ सदस्यों को मिठाई खिलाई। स्कूल प्राचार्य आशा गोयल व अन्य अध्यापकगणों ने हिमानी को शादी की शुभकामनाएं दीं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed