{"_id":"62eee77e6a26ce7afd664497","slug":"interview-of-bajrang-punia-after-winning-gold-medal-in-commonwealth-games","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bajrang Punia: चोट से उभरकर देश के लिए सोना जीतना अहम, शानदार वापसी से खुशी, ओलंपिक की कमी को किया पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bajrang Punia: चोट से उभरकर देश के लिए सोना जीतना अहम, शानदार वापसी से खुशी, ओलंपिक की कमी को किया पूरा
Sun, 07 Aug 2022 03:43 AM IST
भूपेंद्र सिंह
रवींद्र कौशिक, संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
रवींद्र कौशिक, संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 07 Aug 2022 03:43 AM IST
सार
बजरंग पूनिया पहले से ही स्वर्ण पदक के दावेदार माने जा रहे थे। राष्ट्रमंडल खेलों में बजरंग ने दिखा दिया है कि विजेता सदैव संघर्ष को पार कर पहले से ज्यादा जोश व जुनून के साथ आगे बढ़ता है।
विज्ञापन
1 of 5
बजरंग पूनिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राष्ट्रमंडल खेलों में चोट से उभरकर शानदार वापसी करते हुए देश के लिए सोना जीतने वाले पहलवान बजरंग ने दिखा दिया है कि वह आखिर बली हैं। बजरंग ने स्वयं माना कि चोट से उभरकर देश के लिए सोना जीतना उनके लिए खास हैं। जापान में हुए टोक्यो ओलंपिक से एक माह पहले पैर की चोट के कारण वह अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दे पाए थे और ओलंपिक में कांस्य से ही संतोष करना पड़ा था।
स्वर्ण पदक विजेता पहलवान बोले कि अब हालात अनुसार कुश्ती लड़ते हैं। जहां एग्रेसिव होने की जरूरत होती हैं वहां एग्रेसिव होते हैं और जहां अटैक करने के बाद डिफेंसिव होने की जरूरत होती है तो वहां उस तकनीक को भी अपनाते हैं।
बजरंग पूनिया पहले से ही स्वर्ण पदक के दावेदार माने जा रहे थे। राष्ट्रमंडल खेलों में बजरंग ने दिखा दिया है कि विजेता सदैव संघर्ष को पार कर पहले से ज्यादा जोश व जुनून के साथ आगे बढ़ता है। टोक्यो की चोट से उभरते हुए उन्होंने शानदार वापसी की। सोना जीतकर देश को झूमने का अवसर दे दिया। बजरंग पूनिया ने कहा कि देश के लिए सोना जीतना हर बार अहम होता है लेकिन चोट से उभरकर वापसी करते हुए स्वर्णिम सफलता को प्राप्त करना खास होता है।
2 of 5
बजरंग पूनिया सेमीफाइनल में हारे
- फोटो : social media
बजरंग ने कहा कि वह पहले काफी आक्रामक (एग्रेसिव) खेलते थे। पैर की चोट के चलते इसमें बदलाव आ गया। अब फिर से वह आक्रामक के साथ ही हमलावर होकर खेलेंगे। साथ ही बचाव की स्थिति के दौरान उसे भी खेल में अपनाएंगे।
3 of 5
बजरंग पूनिया
- फोटो : social media
चाहता हूं प्रदेश के हर घर से निकलें पहलवान
बजरंग पूनिया ने कहा कि वह चाहते हैं कि प्रदेश के हर घर से पहलवान निकले और कुश्ती का मान बढ़ाए। हरियाणा की माटी में ही कुश्ती है। यही कारण है कि देश में हरियाणा पहलवानी से पहचान बनाता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बजरंग पूनिया
- फोटो : सोशल मीडिया
पेरिस के लिए जीतोड़ मेहनत करूंगा
बजरंग पूनिया ने कहा कि अब अगला मुख्य लक्ष्य फ्रांस का पेरिस है। टोक्यो में सोने की कमी को राष्ट्रमंडल के सोने ने पूरा तो किया है, लेकिन ओलंपिक में सोने जीतने के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अभी से मेहनत शुरू करेंगे। पेरिस से पीला तमगा लाकर देश का मान बढ़ाऊंगा।
विज्ञापन
5 of 5
बजरंग पूनिया
- फोटो : सोशल मीडिया
10 साल से जारी है बजरंग का शानदार सफर
बजरंग ने वर्ष 2013 में एशियन कुश्ती प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंचकर अपनी धमक जमाई थी। इसके बाद वर्ष 2014 में एशियाई खेलों में रजत पदक जीता। वर्ष 2017 में इस पदक को स्वर्ण में बदल दिया। इसके बाद वर्ष 2018 में राष्ट्रमंडल व एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीते। वर्ष 2019 में बजरंग को राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड से नवाजा गया। वर्ष 2020 में टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता और अब राष्ट्रमंडल में सोना जीतकर देश का नाम रोशन किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।