फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The opposition has no concrete issue: Dr. Arvind

विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है : डॉ. अरविंद

Sat, 29 Aug 2026 07:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 29 Aug 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
The opposition has no concrete issue: Dr. Arvind
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना(सोनीपत)। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का सबसे बड़ा मंच है। यहां विपक्ष को जनता से जुड़े मुद्दे उठाने चाहिए। इसके बजाय कांग्रेस नेता सदन में अपनी बात रखने की बजाय विधानसभा के बाहर प्रदर्शन और बयानबाजी कर रहे हैं। शनिवार को वे सोनीपत रोड स्थित कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं है। इसलिए उसके नेता मीडिया में सुर्खियां पाने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। विपक्ष का दायित्व केवल सरकार का विरोध करना नहीं, बल्कि जनता की आवाज को विधानसभा में मजबूती से उठाना भी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस कई धड़ों में बंटी हुई है। उनके नेता आपसी खींचतान में उलझे हैं।
विज्ञापन

उन्हें जनता और प्रदेश के विकास से ज्यादा अपनी राजनीति की चिंता है। उन्होंने कहा कि वहां की पंजाब में जनता आम आदमी पार्टी की सरकार से दुखी हो चुकी है। आने वाले समय में पंजाब में भाजपा की सरकार बनेगी। जनता विकास, सुशासन और स्थिर सरकार के पक्ष में अपना समर्थन दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed