हरियाणा के सोनीपत के गांव झुंडपुर-टांडा औद्योगिक क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले में पुलिस जांच में सामने आया है कि उसका चाचा मुख्य आरोपी है। पुलिस ने उसे रात को ही हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि उसकी दुकान से ही निकलकर भाग रहे अशोक को उसने अन्य की मदद से पकड़ा था और उसके बाद पिटाई की गई थी, जिससे उसकी जान चली गई थी।
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। वहीं पुलिस ने अशोक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अशोक के शरीर पर चोट के 28 से अधिक निशान मिले हैं। खून जमने से उसकी मौत होने की बात सामने आई है।
गांव टांडा निवासी सतपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा अशोक उर्फ बिट्टू शुक्रवार शाम को औद्योगिक क्षेत्र में अपने चाचा सिकंदर की चाय की दुकान पर गया था। अशोक हलवाई व पेंट का काम करता था। रात को सिकंदर की दुकान के सामने अशोक को बिजली के खंभे से बांधकर पीटा गया था।
यह भी पढ़ें : Sonipat: युवक को रातभर खंभे से बांधकर पीटा, लड़खड़ाता हुआ सुबह पहुंचा घर, मौत, वीडियो हुआ वायरल
2 of 6
मृतक अशोक का फाइल फोटो। गांव झंडपुर-टांडा औद्योगिक क्षेत्र में खंभे से बांधा गया युवक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
उसने आरोप लगाया कि सिकंदर व उसके बेटे ने अन्य संग मिलकर उसके बेटे की पिटाई की थी। बाद में पिटाई करने वाले छोड़कर चले गए थे। अशोक सुबह नौ बजे गली से लड़खड़ाता हुआ आया और घर आने के बाद दम तोड़ दिया था। इस बीच अशोक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसमें आरोपी उसे खंभे से बांधकर पिटाई करते दिखाई दे रहे थे।
3 of 6
गांव टांडा के युवक की हत्या किए जाने के बाद विलाप करते परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
पुलिस ने सतपाल के बयान पर उसके भाई सिकंदर, सिकंदर के बेटे, झुंडपुर के सावन, प्रवीन और प्रदीप व दिल्ली के बकौली निवासी परमजीत के अलावा एक अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने देर रात सिकंदर को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में लोगों ने गांव में आरोपी की दुकान में भी आग लगा दी थी।
4 of 6
युवक की बेरहमी से पिटाई के बाद मौत के मामले में एकत्रित मौजूद ग्रामीण व जांच करने पहुंची पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
पहले बरगलाने का प्रयास किया, फिर उगली सच्चाई
पुलिस के अनुसार आरोपी ने पहले बरगलाने का प्रयास किया। उसने बताया कि भतीजा उसकी दुकान से निकलकर छिप गया था। उसे कुछ युवकों ने पकड़कर चोर समझ बुरी तरह पीटा था। उसने उनकी मदद की थी। हालांकि जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि रात को उसके भतीजे ने उसकी दुकान से गल्ला चोरी कर लिया था। उसने दुकान से एक फेरी वाले के कपड़े भी चोरी कर लिए। वह भागने लगा तो उसकी आंख खुल गई थी। उसने शोर मचाकर कुछ युवकों की मदद से उसे पकड़ लिया था। जिसके बाद उसकी पिटाई की गई।
5 of 6
गांव टांडा के युवक को मौत के बाद एकत्रित ग्रामीण।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
पहले नहीं पता था भतीजा है, पकड़े जाने के बाद पता लगा
सिकंदर ने पुलिस को बताया कि उसे पहले यह पता नहीं था कि चोरी करने वाला उसका भतीजा है। उसकी जब आंख खुली तो उसे एक युवक भागता दिखा था। वह भागकर उसकी दुकान के पीछे स्थित गड्ढे की तरफ चला गया। उसने शोर मचाकर उसे अन्य की मदद से पकड़ लिया था। पकड़े जाने के बाद उसे पता लगा कि वह उसका भतीजा है। उसके बाद उसकी पिटाई की गई, जिसमें बाद में उसकी मौत हो गई। आरोपी ने भी अपने भतीजे को पीटा था। बाद में उसके सामने उसके भतीजे की अन्य ने नृशंस तरीके से पिटाई की। उसके बाद भी उसका दिन नहीं पसीजा था।
आरोपी बोला-दुकान में कई बार हो चुकी थी चोरी
सिकंदर ने बताया कि अशोक उर्फ बिट्टू नशे का आदी था। उसकी चाय की दुकान से कई बार बीड़ी का बंडल, पैसे, खाने-पीने का सामान चोरी हो चुका था। रात को जब अशोक पकड़ा गया तो उसको पता लगा कि उसका भतीजा ही चोरी कर रहा है। वह अपने चाचा की दुकान में भी चोरी करता था इसी बात को लेकर उसे गुस्सा आ गया था।