{"_id":"6af60625a37441198306d27c","slug":"even-after-168-hours-the-police-have-been-unable-to-make-a-breakthrough-kannauj-news-c-214-1-knj1005-159139-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: 168 घंटे बाद भी पुलिस नहीं कर सकी खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: 168 घंटे बाद भी पुलिस नहीं कर सकी खुलासा
विज्ञापन
कन्नौज। गुरसहायगंज कस्बे चौकी से महज 20 फीट दूर बंद कमरे में हमलावरों ने बेरहमी से दंपती की हत्या कर दी। बंद कमरे में मौत के राज से पर्दा उठाने के लिए पुलिस ने आक्रोशित भीड़ से 24 घंटे का समय का समय मांगा था और छह टीमें लगाई गई थीं। अब तो 168 घंटे बीत गए। इसके बावजूद पुलिस हत्याकांड के राज का पर्दाफाश नहीं कर सकी है।
कस्बे के पुराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर स्थित आवास में 30 साल से रहने वाले संजीव और पत्नी शिखा को चार नवंबर की रात धारदार हथियार और रॉड से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया था। वहीं, दो साल की बेटी मान्या भी घायलावस्था में पड़ी मिली थी। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए थे और डॉग स्क्वॉड ने भी जांच पड़ताल की थी। दंपती के परिजनों ने डीआईजी जमुना प्रसाद के सामने हंगामा किया था, जिसके बाद उन्होंने घटना का 24 घंटे के अंदर खुलासा करने की बात कही थी।
आश्वासन के बाद परिजन शांत हो गए थे। हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस की छह टीमें लगाई गईं पर खुलासा न होने से पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
संदिग्धों से पूछताछ और साक्ष्यों की कड़ियां जोड़ने का प्रयास
पुलिस आपसी रंजिश, पारिवारिक विवाद और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। संदिग्धों से पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर कड़ियां जोड़ने का पुलिस प्रयास कर रही है। हालांकि, आठ दिन बीतने के बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।
पुलिस की जांच में टिकीं लोगों की निगाहें
चौकी के करीब हुए दोहरे हत्याकांड और बंद कमरे का रहस्य अब भी बरकरार है। ऐसे में लोगों की निगाहें पुलिस की जांच पर टिकी हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर संजीव और शिखा के हत्यारे कौन हैं और बंद कमरे में मौत का यह खेल कैसे खेला गया?
खुलासा न कार्रवाई
चौकी से महज 20 फीट की दूरी पर बंद कमरे में हत्यारों के हमलों से दंपती की चीखें पुलिस कर्मियों तक नहीं पहुंची और पुलिस सोती रही। हत्यारों को पकड़कर पुलिस न तो घटना का खुलासा कर सकी और न ही चौकी में तैनात कर्मियों पर ही कोई कार्रवाई हुई।
वर्जन
लाइन मिल गई है, जिस पर पुलिस काम कर रही है। कड़ियां जोड़कर असली अपराधी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
-विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक