फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haryana: बिजली के सभी खंभों पर सात फीट तक लगाई जाएगी पीवीसी, बिजली मंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश

Wed, 27 Jul 2022 01:45 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 27 Jul 2022 01:45 AM IST
सार

बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि निगम अधिकारियों को इस काम के निर्देश दिए गए हैं। पीवीसी लगाए जाने के बाद बारिश व अन्य दिनों में बिजली के खंभों में करंट नहीं आ सकेगा और लोगों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन
PVC will be installed on all electric poles to Seven feet of height in Haryana
लोगों की समस्या सुनते बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हरियाणा में बिजली के लोहे और पत्थर के खंभों पर सात फीट ऊंचाई तक पीवीसी लगाकर लोगों को राहत दी जाएगी। इसके लिए बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें इस संबंध में जल्द ही कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। पीवीसी लगाए जाने के बाद बारिश व अन्य दिनों में बिजली के खंभों में करंट नहीं आ सकेगा और लोगों को राहत मिलेगी। 



मंगलवार को सिरसा शहर के रेस्ट हाउस में आयोजित खुले दरबार में बिजली मंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उसी दौरान निपटारा भी किया। खुले दरबार में बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह के पास नौकरी, आर्म्स लाइसेंस, गली टूटी होने, लड़ाई-झगड़े सहित अन्य कई तरह की शिकायतें लेकर लोग पहुंच रहे हैं । वहीं, बिजली मंत्री चौधरी ने कहा कि हरियाणा ऐसा प्रदेश है जहां सरकार शहरों के साथ-साथ राज्य के 5 हजार 622 गांवों में 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवा रही है। 

PVC will be installed on all electric poles to Seven feet of height in Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

उन्होंने कहा कि धान का सीजन चल रहा है, इसे देखते हुए भी हर गांव के खेतों में क्रमवार 8-8 घंटे बिजली सप्लाई की जा रही है। जिन किसानों ने ट्यूबवेल के कनेक्श्न के लिए आवेदन किया था, उन्हें समयबद्ध बिजली कनेक्शन उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। बिजली ओवर लोड की स्थिति होने में ट्रांसफार्मर जल जाने या फिर बिजली आपूर्ति प्रभावित होने जैसी समस्याओं का समाधान त्वरित किया जाता है। 

PVC will be installed on all electric poles to Seven feet of height in Haryana
तिरंगा - फोटो : i stock

हर घर तिरंगा अभियान, प्रत्येक देशवासी के लिए गौरव की बात
बिजली मंत्री ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान सभी देशवासियों के लिए गौरव की बात है। प्रदेश में 15 अगस्त तक करीब लाखों झंडे वितरित किए जाएंगे और 13 से 15 अगस्त तक विशेष मुहिम के तहत घर-घर झंडे फहराए जाएंगे। यह अभियान हर देशवासी का अभियान है। इस अभियान में सभी को भागीदारी करनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PVC will be installed on all electric poles to Seven feet of height in Haryana
बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स - फोटो : सोशल मीडिया

कॉमनवेल्थ गेम में अच्छा प्रदर्शन करेंगे खिलाड़ी
बिजली मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में खेलों को विशेष रूप से प्रोत्साहन दिया जा रहा है, जिसकी बदौलत खेलो इंडिया में हरियाणा के खिलाड़ियों ने अपना दमदार प्रदर्शन करते हुए सबसे अधिक मेडल जीते और प्रथम स्थान पर रहा। पिछले कॉमनवेल्थ गेम में भारत के सबसे अधिक मेडल थे तथा उसमें भी हरियाणा प्रदेश अव्वल स्थान पर था। उम्मीद है कि इस बार भी प्रदेश के खिलाड़ी कॉमनवेल्थ गेम में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
PVC will be installed on all electric poles to Seven feet of height in Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले कांग्रेस पार्टी कभी थी 
सोनिया गांधी की ईडी की जांच मामले में उन्होंने कहा कि ईडी संपत्ति मामले में जांच कर रही है। इसमें कांग्रेस पार्टी के सदस्यों को इतना हंगामा करने की आवश्यकता नहीं है। जांच के दौरान अगर संपत्ति गलत पाई जाती है तो कार्रवाई होगी और अगर सही पाई जाती है तो उन्हें छोड़ दिया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी कभी थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक छोटा सा समूह रह गया है। जोकि बंद कमरे में बैठ कर राजनीति करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed