{"_id":"6af5f33276dcff1e240e53cf","slug":"exercise-to-change-thinking-against-child-marriagebachchi-hai-dulhan-nahi-campaign-launched-sirsa-news-c-128-1-sir1013-168353-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बाल विवाह के खिलाफ सोच बदलने की कवायद...'बच्ची है, दुल्हन नहीं' अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बाल विवाह के खिलाफ सोच बदलने की कवायद...'बच्ची है, दुल्हन नहीं' अभियान शुरू
Thu, 12 Nov 2026 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 12 Nov 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। लोगों को बाल विवाह न करने के बारे में जागरूक करते सुनील जागलान। स्वयं
सिरसा। बाल विवाह के खिलाफ जिले में ''बच्ची है, दुल्हन नहीं'' अभियान शुरू किया गया है। बाल आजादी अभियान के संस्थापक एवं बाल अधिकार कार्यकर्ता सुनील जागलान के नेतृत्व में सेल्फी विद डॉटर फाउंडेशन और जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन अंतरराष्ट्रीय संस्थान की ओर से शुरू इस मुहिम का उद्देश्य बाल विवाह से जुड़ी सामाजिक धारणाओं को बदलना और बेटियों के भविष्य को लेकर परिवारों में जागरूकता बढ़ाना है।
अभियान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प से भी जोड़ा गया है। जागलान ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी, शादी का खर्च बचाने, बेटियों की सुरक्षा और प्रेम विवाह की आशंका जैसे कारणों से कम उम्र में विवाह की प्रवृत्ति सामने आती है।
अभियान के माध्यम से इन धारणाओं को बदलने का प्रयास किया जाएगा। उनका कहना है कि गरीबी का समाधान बेटी की शादी नहीं बल्कि उसकी शिक्षा है। इसी तरह सुरक्षा के नाम पर उसका बचपन छीनने के बजाय उसे आत्मनिर्भर बनाना जरूरी है।
विज्ञापन
जागलान ने बताया कि बाल विवाह से बाल तस्करी, शोषण और शिक्षा से वंचित होने का खतरा बढ़ता है। उन्होंने देश की पहली बाल हितैषी ग्राम पंचायत बनाने के साथ हजारों पंचायतों को प्रशिक्षण देने का काम किया है। लाडो पंचायत के माध्यम से विवाह की उम्र बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री को 10 हजार से अधिक पत्र भी लिखवाए गए। संबंधित विधेयक कैबिनेट से पारित होने के बाद संसद की प्रक्रिया में लंबित है। जागलान ने अभिभावकों, शिक्षकों, पंचायतों और युवाओं से अभियान में जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि बेटियों को कम उम्र में विवाह के बजाय शिक्षा, खेल और अपने सपने पूरे करने का अवसर मिलना चाहिए।
तीन महीने से चल रही तैयारी, पंचायतों में बनेंगी समितियां
जागलान के अनुसार अभियान को लेकर पिछले तीन महीने से जिले में काम किया जा रहा है। दो अक्टूबर को ग्राम सभाओं में बाल विवाह के खिलाफ प्रस्ताव पारित करवाए गए। पंचायतों में बाल कल्याण एवं संरक्षण समितियों का गठन कर उनकी जिम्मेदारियां भी तय की गई हैं। स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। अभियान के ब्रांड एंबेसडर चुनने की प्रक्रिया जारी है और बड़ी संख्या में लड़कियों ने आवेदन किया है। पहली बार सभी ग्राम पंचायतों में विवाह पंजीकरण रजिस्टर लगाने की तैयारी है। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी अनूप ने इस पहल में सहयोग का आश्वासन दिया है।
दावा : भारत में हर साल 15 लाख लड़कियों का बाल विवाह
जागलान ने संयुक्त राष्ट्र बाल कोष के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि भारत में हर साल करीब 15 लाख लड़कियों का विवाह 18 वर्ष से कम उम्र में होता है। उनके अनुसार देश में 20 से 24 वर्ष की महिलाओं में बाल विवाह की दर 20.1 प्रतिशत और हरियाणा में 11.9 प्रतिशत है। राज्य में पिछले पांच वर्षों में 1700 से अधिक शिकायतें दर्ज हुई हैं। अप्रैल 2025 से मार्च 2026 के बीच 402 शिकायतें सामने आईं।