Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   16-year-old teenager gave birth to child, child marriage case opened with Aadhaar card

Sirsa News: 16 वर्षीय किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म, आधार कार्ड से खुला बाल विवाह का मामला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
16-year-old teenager gave birth to child, child marriage case opened with Aadhaar card
सिरसा। नागरिक अस्पताल में बुधवार को 16 वर्षीय किशोरी ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। डिलीवरी के दौरान दस्तावेजों की जांच में किशोरी की वास्तविक उम्र सामने आने पर कम उम्र में शादी का मामला उजागर हुआ। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

वीरवार को पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचकर किशोरी के पति और परिजनों से पूछताछ की। जांच में पति की उम्र भी 21 वर्ष से कम पाई गई। किशोरी उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद की रहने वाली है।
विज्ञापन

बुधवार को एक विवाहिता को प्रसव के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उसके पति ने अस्पताल में पत्नी की उम्र 20 वर्ष बताई थी। हालांकि आधार कार्ड की जांच में उसकी जन्मतिथि के अनुसार उम्र महज 16 वर्ष मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान जलालाबाद निवासी युवक ने बताया कि दोनों परिवारों की सहमति से अप्रैल 2025 में उनकी शादी हुई थी। वह अपनी पत्नी के साथ सिरसा में एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। पुलिस अब मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।
जेजे चौकी प्रभारी एवं जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और किशोरी के परिजनों से पूछताछ की। आधार कार्ड के अनुसार किशोरी की उम्र 16 वर्ष है और उसकी शादी उत्तर प्रदेश में हुई थी। इस मामले में आगे की कार्रवाई उत्तर प्रदेश पुलिस करेगी।

::::::::::::::::
आधार कार्ड की जांच में विवाहिता की आयु 16 वर्ष पाई गई थी। इसके बाद इसकी सूचना तुरंत प्रभाव से पुलिस को दी गई। डिलीवरी के बाद जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
-पवन कुमार, सिविल सर्जन, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed