फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hockey: कप्तान सविता पुनिया ने लिखा पत्र- टोक्यो ओलंपिक में पूरे मन से लड़े, अब विश्व कप के लिए उत्साहित

Sun, 26 Jun 2022 01:12 AM IST
भूपेंद्र सिंह भूपेंद्र पंवार, संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
भूपेंद्र पंवार, संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 26 Jun 2022 01:12 AM IST
सार

इस बार महिला हॉकी टीम से विश्व कप में इतिहास रचने की उम्मीद है। भारतीय महिला टीम एफआईएच महिला हॉकी विश्वकप में भाग लेने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 

विज्ञापन
Hockey team captain Savita Punia wrote a letter to the fans Before the World Cup
अभ्यास से पहले तैयारी करती महिला हॉकी टीम कप्तान सविता पूनिया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

भारतीय महिला हॉकी टीम एफआईएच महिला हॉकी विश्वकप में भाग लेने के लिए पूरी तरह से बेताब है। टीम की कप्तानी सिरसा निवासी सविता पूनिया संभालेंगी। भीम अवॉर्ड से सम्मानित सविता पूनिया विश्वास जताती हैं कि विश्वकप में भारतीय टीम पोडियम पर खड़ा होने के लिए तैयार है। भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता पूनिया ने विश्वकप में भाग लेने से पहले यूरोप और दुनियाभर में टीम के प्रशंसकों और समर्थकों को पत्र लिखा है।



नीदरलैंड और स्पेन में प्रस्तावित एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप एक जुलाई से शुरू होगा। भारतीय टीम का पहला मैच तीन जुलाई को होगा। भारतीय महिला हॉकी टीम तीन से सात जुलाई तक विभिन्न मैचों में हिस्सा लेगी। महिला हॉकी खिलाड़ी सविता पूनिया बताती हैं कि बेहतरीन खेल पर प्रशंसक की शाबासी किसी भी खिलाड़ी के लिए बूस्टर डोज की तरह काम करता है। इस बार टीम इतिहास रचने की भावना के साथ बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए तैयार है।

Hockey team captain Savita Punia wrote a letter to the fans Before the World Cup
सविता पुनिया - फोटो : सोशल मीडिया

सविता पूनिया के पिता महेंद्र पूनिया बताते हैं कि उनकी भी लगातार बेटी से बात हो रही है। सभी खिलाड़ी पहले से ज्यादा उत्साहित होकर मेहनत कर रहे हैं।

Hockey team captain Savita Punia wrote a letter to the fans Before the World Cup
सविता पुनिया - फोटो : अमर उजाला

इंग्लैंड, चीन और न्यूजीलैंड की टीमों से मुकाबला करेगी भारतीय टीम
तीन जुलाई से भारतीय टीम मैदान में उतरेगी। इस दौरान भारतीय टीम हॉकी के मैदान में इंग्लैंड, चीन और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। पूल में टॉप करने से भारतीय टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंचेगी, जो कि एम्सटेलवीन में भी खेला जाएगा। सविता पूनिया का कहना है कि भारतीय महिला हॉकी टीम का मिशन है कि इस बार विश्व स्तर पर पदक जीतकर लाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hockey team captain Savita Punia wrote a letter to the fans Before the World Cup
सविता पुनिया - फोटो : social media

कप्तान सविता ने लिखा पत्र : टोक्यो ओलंपिक खेलों का भी किया जिक्र
भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता पूनिया ने विश्वकप में भाग लेने से पहले यूरोप और दुनियाभर में टीम के प्रशंसकों और समर्थकों को पत्र लिखा है। नीदरलैंड से लिखे पत्र में सविता पूनिया ने विश्व कप में भाग लेने को लेकर अपनी बात रखी है।

विज्ञापन
Hockey team captain Savita Punia wrote a letter to the fans Before the World Cup
सविता पुनिया - फोटो : social Media

सविता ने कहा कि पूरी टीम भाग लेने के लिए उत्साहित है। उम्मीद है कि इस बार टीम और अच्छा प्रदर्शन करेगी। टोक्यो ओलंपिक खेलों का जिक्र करते हुए सविता पूनिया ने लिखा कि हम पूरे मन से लड़े और पदक जीतने के इतने करीब आ गए। अब हमने अगले स्तर पर जाने के लिए ध्यान लगाया है। बेहतरीन टीम खड़ी करने के लिए सविता ने सभी का आभार जताया और पर्दे के पीछे काम करने वाली टीम की भी प्रशंसा की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed