{"_id":"6af5f19e0f441ab87800b193","slug":"adc-inspects-the-venue-for-preparations-for-youth-marathon-sirsa-news-c-128-1-svns1027-168332-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: एकता नगरी में 10 दिन से दूषित पेयजल की आपूर्ति से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: एकता नगरी में 10 दिन से दूषित पेयजल की आपूर्ति से लोग परेशान
विज्ञापन
डबवाली। वार्ड- 8 स्थित एकता नगरी की गली ए-वन में 10 दिन से घरों में काले रंग का सीवरेज लाइन का पानी आपूर्ति किए जाने से लोग परेशान हैं। दूषित पानी पीने के साथ-साथ दैनिक उपयोग के लायक भी नहीं है। बार-बार सामने आ रही इस समस्या से नाराज क्षेत्रवासियों ने जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर स्थायी समाधान की मांग की है।
स्थानीय निवासी अश्विनी कुमार, पंकज, महेश नारंग, इंद्रजीत सिंह, पवन कुमार, आंचल, विवेक कुमार व अन्य ने बताया कि दूषित पानी की समस्या पिछले कई दिनों से बनी हुई है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है बल्कि हर एक-दो महीने में यह समस्या दोबारा खड़ी हो जाती है। उनका आरोप है कि विभाग हर बार अस्थायी कार्रवाई कर देता है जबकि स्थायी समाधान नहीं हो पाता।
बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर मंडराया खतरा
क्षेत्रवासियों ने कहा कि सीवरेज मिश्रित पानी से बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य को खतरा है। इसके सेवन से उल्टी-दस्त, पीलिया और हैजा जैसी जलजनित बीमारियां फैल सकती हैं। शिकायतकर्ता महेश लाल ने विभाग के पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करवाई है। लोगों ने पेयजल पाइपलाइनों की लीकेज जांचकर दुरुस्त करने और स्थायी समाधान होने तक टैंकरों से स्वच्छ पानी उपलब्ध करवाने की मांग की है। जल्द कार्रवाई नहीं होने पर विभागीय कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
:::::::::
वार्ड में जांच के दौरान तीन से चार पुराने निजी पेयजल कनेक्शनों में लीकेज मिली थी। इन्हीं के कारण पेयजल दूषित होने की समस्या सामने आ रही थी। विभाग की ओर से संबंधित कनेक्शनों को काट दिया गया है। इसके बाद समस्या का समाधान कर दिया गया है। - विशाल ज्याणी, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग