फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरियाणा: हनीप्रीत की 'तीमारदारी' पर रोहतक पुलिस को एतराज, मेदांता प्रशासन से कही ये बात

Tue, 08 Jun 2021 01:34 PM IST
निवेदिता वर्मा मयंक तिवारी, अमर उजाला, गुरुग्राम/रोहतक (हरियाणा)
मयंक तिवारी, अमर उजाला, गुरुग्राम/रोहतक (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 08 Jun 2021 01:34 PM IST
विज्ञापन
Rohtak Police objects after Honeypreet became attendant of Gurmeet Ram Rahim
राम रहीम और हनीप्रीत - फोटो : फाइल फोटो
उपचार के लिए सुनारिया जेल से मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाए गए डेरा प्रमुख राम रहीम की नई अटेंडेंट हनीप्रीत पर रोहतक पुलिस को आपत्ति है। सोमवार सुबह मेदांता अस्पताल में हनीप्रीत ने डेरा मुखी से मुलाकात की। मेदांता अस्पताल में भर्ती होने के बाद से ही डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम हनीप्रीत से मिलने की जिद कर रहा था। प्रबंधन ने काफी विमर्श के बाद उसे हनीप्रीत से मिलने की अनुमति दे दी। हनीप्रीत सोमवार सुबह 8:30 बजे राम रहीम से मिलने मेदांता अस्पताल पहुंची। जांच के बाद उसे अस्पताल परिसर में दाखिल होने की अनुमति मिली। हनीप्रीत 15 जून तक बाबा राम रहीम की देखभाल करेगी। रोहतक पुलिस ने 12 मई की रात पीजीआई में भर्ती होने पर राम रहीम को परिजनों से मिलने नहीं दिया था। अब हनीप्रीत के तीमारदार बनने पर रोहतक पुलिस ने मेदांता अस्पताल प्रशासन को चेतावनी दी है। गुरमीत राम रहीम पिछले काफी समय से ब्लड प्रेशर व डायबिटीज की समस्या से भी ग्रस्त है। यही वजह है कि 12 मई व पिछले 3 जून को भी उसे इलाज के लिए पीजीआई रोहतक ले जाया गया था। 


 
Rohtak Police objects after Honeypreet became attendant of Gurmeet Ram Rahim
राम रहीम और हनीप्रीत - फोटो : फाइल फोटो
राम रहीम की सुरक्षा में आए डीएसपी शमसेर सिंह दहिया ने मेदांता प्रबंधन को एसओपी और जेल मैनुअल की कॉपी दी। साथ ही चेताया कि राम रहीम से अगर डॉक्टरों के अतिरिक्त कोई मिलता है तो इसके लिए अस्पताल प्रबंधन जिम्मेदार होगा।
 
Rohtak Police objects after Honeypreet became attendant of Gurmeet Ram Rahim
राम रहीम और हनीप्रीत - फोटो : फाइल फोटो
मेदांता अस्पताल की वरिष्ठ फिजीशियन सुशीला कटारिया की देखरेख में राम रहीम का इलाज चल रहा है। अस्पताल में सीटी स्कैन, एंजियोग्रॉफी समेत राम रहीम की पेट की कई अन्य जांच की गई हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rohtak Police objects after Honeypreet became attendant of Gurmeet Ram Rahim
राम रहीम और हनीप्रीत - फोटो : फाइल फोटो
सूत्रों के मुताबिक सीटी स्कैन में राम रहीम कोरोना संक्रमित पाया गया है, लेकिन आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट उसकी निगेटिव आई है। हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है।
 
विज्ञापन
Rohtak Police objects after Honeypreet became attendant of Gurmeet Ram Rahim
राम रहीम और हनीप्रीत - फोटो : फाइल फोटो
मेदांता में उपचार के दौरान राम रहीम से किसी के भी मिलने पर रोक है। वहां पर कानून व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। - केके राव, पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed