{"_id":"609d01af8ebc3e4b310dadfa","slug":"gurmeet-ram-rahim-discharged-from-rohtak-pgi-after-21-hours","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: 21 घंटे बाद वापस जेल पहुंचा गुरमीत राम रहीम, अस्पताल में लगातार कर रहा था ये जिद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: 21 घंटे बाद वापस जेल पहुंचा गुरमीत राम रहीम, अस्पताल में लगातार कर रहा था ये जिद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 13 May 2021 04:09 PM IST
सार
दोपहर करीब सवा दो बजे डॉक्टरों ने उसे डिस्चार्ज कर दिया। अस्पताल में राम रहीम को कैमरे की निगरानी में रखा गया था।
विज्ञापन
1 of 5
रोहतक जेल में राम रहीम की वापसी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साध्वियों से दुष्कर्म मामले में रोहतक जेल सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम को बुधवार को 6 बजे रक्तचाप कम होने के कारण पीजीआई में दाखिल कराया गया था। 21 घंटे बाद राम रहीम को दोबारा जेल भेज दिया गया। वहीं सूत्रों के अनुसार, जब राम रहीम अस्पताल में भर्ती था तो लगातार हनीप्रीत और अपने परिवार से मिलने की जिद कर रहा था। दोपहर करीब सवा दो बजे डॉक्टरों ने उसे डिस्चार्ज कर दिया। अस्पताल में राम रहीम को कैमरे की निगरानी में रखा गया था।
सुनारिया जेल में सजा काट रहे राम रहीम की तबीयत तीन दिन से खराब थी। पहले उसे जेल के भीतर अस्पताल में दवा दी गई थी। बुधवार दोपहर 12 बजे के बाद उसका ब्लड प्रेशर कम होने लगा। इसकी सूचना स्वास्थ्य अधिकारी को दी। उनकी ओर से एक महिला डॉक्टर सहित तीन लोगों को जेल में जांच करने भेजा गया। इसी बीच जेल प्रशासन की ओर से पुलिस अधीक्षक को अलर्ट भेजा गया। इसके बाद जांच करने गई टीम ने उसे उपचार देने की बात कही, जिसके बाद उसे पांच बजकर 43 मिनट पर सुनारिया जेल से निकाला गया। एसपी ने उसकी सुरक्षा में 120 से अधिक जवानों को तैनात किया था।
2 of 5
सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को दोषी राम रहीम के स्वास्थ्य की जांच करने वाली कमेटी की रिपोर्ट के बाद उसे पीजीआई में चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय तक लाया गया था। सुनारिया जेल से पीजीआई तक 12 किमी की दूरी तय करने में 22 मिनट लगे। उसके काफिले में एंबुलेंस सहित छह गाड़ियां शामिल रहीं। उसकी सुरक्षा में पुलिस अधीक्षक की ओर से 120 से अधिक जवानों को लगाया गया, जो शिफ्ट के हिसाब से वहां तैनात होंगे। उनके सुपर विजन के लिए हर समय एक डीएसपी की तैनाती की गई थी।
3 of 5
गुरमीत राम रहीम
- फोटो : फाइल फोटो
पुलिस की ओर से पीजीआई के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। राम रहीम के पीजीआई में आने की सूचना के बाद अनुयायी आने की संभावना थी, ऐसे में उन्हें रोकने के लिए पुलिस की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हनीप्रीत और राम रहीम
- फोटो : फाइल फोटो
पीजीआई की ओर जाने वाले हर व्यक्ति की जांच की जा रही थी। पीजीआई में आने के तीनों रास्ते पर पुलिस का पहरा था। इसके साथ ही पीजीआई के सुरक्षा गार्डों को भी अलर्ट रखा गया था।
विज्ञापन
5 of 5
ram rahim
राम रहीम की सुरक्षा को लेकर पुलिस इतनी सतर्क थी कि वह वार्ड नंबर सात में ड्यूटी पर जाने वाली नर्स व डॉक्टर का भी पूरा ब्योरा अपने पास रख रही थी। वार्ड के बाहर एक रजिस्टर रखा हुआ था जिसमें आने-जाने वालों का नाम दर्ज किया जा रहा था। वार्ड नंबर सात के 500 मीटर के दायरे में किसी को आने-जाने नहीं दिया जा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।