फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Youth dies after being hit by a tractor

Rohtak News: ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत

Tue, 01 Sep 2026 02:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by a tractor
महेंद्रगढ़। बास-खुडाणा गांव के पास रविवार रात करीब डेढ़ बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से पैदल जा रहे युवक दीपक की मौत हो गई। दीपक अपने भाई रतिपाल के साथ खेत से घर लौट रहा था। रतिपाल के अनुसार, उसका भाई उससे कुछ आगे चल रहा था। इसी दौरान महेंद्रगढ़ की ओर से आए नीले रंग के तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दीपक को टक्कर मार दी। हादसे में उसके सिर, मुंह और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। उसे निजी साधन से सरकारी अस्पताल महेंद्रगढ़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर आकोदा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने रतिपाल के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed