{"_id":"63f04d21834f39a08407923d","slug":"devotees-throng-temples-to-visit-bhole-on-mahashivaratri-in-haryana-2023-02-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shivratri 2023: शिवालयों में गूंज रहे हैं बम-बम भोले के जयकारे, जल चढ़ाने को लेकर उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivratri 2023: शिवालयों में गूंज रहे हैं बम-बम भोले के जयकारे, जल चढ़ाने को लेकर उमड़ी भीड़
डेस्क, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 18 Feb 2023 04:44 PM IST
सार
महाशिवरात्रि को लेकर सभी मंदिरों में खासे प्रबंध किए गए थे। शिव मंदिर में भक्तों की भीड़ देखने को मिली रही है। वहीं, अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा। मंदिरों पर आकर्षक लाइट सहित विभिन्न प्रकार के फूलों की सजावट की गई।
विज्ञापन
1 of 8
मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महाशिवरात्रि को लेकर रोहतक के गांव किलोई स्थित कपिलेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों का सैलाब देखने को मिला। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए छोटे-छोटे बच्चों सहित युवा व बुजुर्ग भी लंबी लंबी लाइनों में नजर आए। सभी मिलकर भोले बाबा को रिझाने के लिए पूरी श्रद्धा व भक्ति के साथ हर-हर महादेव के जयकारे लगाते नजर आए। वहीं शहर के मंदिरों में रात 12 बजे से ही भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक शुरू हो गया था।
यमुनानगर में जलाभिषेक के लिए उमड़ने लगी भक्तों की भीड़
यमुनानगर के श्री आदिबद्री केदारनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालु सुबह से ही पूजा अर्चना के लिए पहुंचने लगे। वहीं आज जिले के प्रमुख मंदिरों प्राचीन शिव मंदिर भाटली, श्री पातालेश्वर मंदिर बूड़िया, श्री कालेश्वर मंदिर कलेसर के अलावा विभिन्न शिव मंदिरों में आज सुबह से ही श्रद्धालु शिवरात्रि भगवान शिव की पूजा अर्चना करने के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिरों के आसपास प्रसाद, दूध व अन्य सामान की दुकाने सजी है।
2 of 8
मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
- फोटो : अमर उजाला
भगवान शिव पर जलाभिषेक करने के लिए मंदिरों में उमड़ी भीड़
कैथल के मुख्य मंदिर श्री 11 रूद्री मंदिर, हुड्डा सेक्टर स्थित शिव मंदिर, हनुमान वाटिका स्थित शिव मंदिर, डाउनलोड स्थित श्री शिव शक्ति धाम मंदिर के अलावा अन्य सभी शिव मंदिरों में सुबह से ही भगवान शिव पर जलाभिषेक कर रहे हैं। विदित रहे कि सुबह 4:00 बजे ही मंदिरों के कपाट खुल गए थे। सुबह के समय से ही श्रद्धालु मंदिरों में जलाभिषेक के लिए आना शुरू हो गए हैं।
3 of 8
महाशिवरात्रि का पावन पर्व
- फोटो : अमर उजाला
जलाभिषेक करने के लिए शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
रेवाड़ी में महाशिवरात्रि का पावन पर्व जिले भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में जलाभिषेक करने को शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है! वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। श्रद्धालु सुबह से ही शिवलिंग का जलाभिषेक करने के लिए मंदिर में लाइनों में लगे हैं। कई शिवभक्तों ने हरिद्वार से गंगाजल लाकर शिवलिंग पर चढ़ाया। रेवाड़ी शहर के बारापत्थर , घंटेश्वर मंदिर व सोलहराही तालाब पर श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक देखी जा रही है। श्रद्धालुओं ने मेले से सामान की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
श्री आदिबद्री केदारनाथ मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
श्री आदिबद्री केदारनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर पूजा अर्चना करते श्रद्धालु।
विज्ञापन
5 of 8
मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
महाशिलरात्री के महा पर्व श्रद्धालु शिवलिंग को जल चढ़ाने के लिए सुबह से ही मंदिरों में पहुंच रहे है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।