{"_id":"63ea6cffc78948d98b0739af","slug":"delhi-capitals-spent-2-crores-on-shefali-verma-in-wpl-2023-02-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"WPL Auction 2023: रोहतक की शैफाली के लिए DC ने खर्च किए 2 करोड़, पिता बोले- बेटी के लिए दिल्ल तो घर जैसा है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
WPL Auction 2023: रोहतक की शैफाली के लिए DC ने खर्च किए 2 करोड़, पिता बोले- बेटी के लिए दिल्ल तो घर जैसा है
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 13 Feb 2023 10:31 PM IST
सार
हरियाणा के रोहतक की बेटी क्रिकेटर शैफाली वर्मा को घर में ही जगह मिली है। अब प्रीमियर लीग में बेहतर प्रदर्शन का लक्ष्य रहेगा। पहली विमेन प्रीमियर लीग के पहले सीजन की नीलामी में शैफाली के लिए लगी दो करोड़ रुपये की बोली से परिवार में खुशी है।
विज्ञापन
1 of 5
महिला क्रिकेटर शैफाली वर्मा के माता-पिता व बहन आईपीएल बोली की प्रक्रिया देखते हुए।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्रिकेटर शैफाली का परिवार सोमवार को एक बार फिर खुशी से झूम उठा। इस बार उसका चयन पहली महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन के लिए हुआ है। महिला आईपीएल में खिलाड़ियों की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने दो करोड़ रुपये की बोली लगाई है। अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम की कप्तान रही शैफाली के पिता संजीव वर्मा ने इस उपलब्धि को क्रिकेट के बेहतर भविष्य का आगाज करार दिया है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली तो घर जैसा है। पूरे परिवार ने तीन राउंड तक बोली प्रक्रिया देखी। जब शैफाली का दिल्ली की तरफ से खेलना फाइनल हो गया तब उसे वेलडन शैफाली का मैसेज भेजा तो शैफाली ने थैंक्यू पापा, मैं अपना सर्वश्रेष्ठ करूंगी, जवाब दिया।
शैफाली ने तोड़ा था सचिन का 30 साल पुराना रिकॉर्ड
2 of 5
शैफाली वर्मा
- फोटो : बीसीसीआई
शैफाली वर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्द्धशतक जड़ने वाली भारत की सबसे युवा खिलाड़ी हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का 30 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। शैफाली ने यह उपलब्धि 15 साल और 285 दिन की उम्र में हासिल की थी। इस तरह उन्होंने दिग्गज क्रिकेटर तेंदुलकर को पीछे छोड़ा, जिन्होंने अपना पहला टेस्ट अर्द्धशतक 16 साल और 214 दिन की उम्र में बनाया था। रोहतक की इस युवा खिलाड़ी ने सूरत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने करिअर के दूसरे टी-20 मैच में 46 रन की पारी खेली थी।
3 of 5
शैफाली वर्मा अपने परिवार के साथ।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिता के साथ खेलकर ही बड़ी हुई शैफाली
शैफाली के पिता संजीव वर्मा भी क्रिकेट खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट खेला है। अपने क्रिकेट अनुभव को बेटी से साझा करते हुए उसे बेहतर खेलने के लिए प्रेरित किया। उसने क्रिकेट एकेडमी में लड़कों के साथ खेल का अभ्यास किया। खेल के लिए भी उसने अपने बाल भी लड़कों की तरह कटवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शेफाली वर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
पिता संजीव वर्मा ने बताते हैं कि शैफाली ने आठ वर्ष की आयु में शहर के झज्जर रोड स्थित हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चलाए जा रहे रामनारायण क्रिकेट क्लब से खेलने की शुरुआत की।
विज्ञापन
शैफाली का सफर
5 of 5
ऋचा घोष और शेफाली वर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
शैफाली ने डोमेस्टिक क्रिकेट में खेलते हुए वर्ष 2018-19 में अंडर-19 के 50-50 ओवर के मैचों में 70 से कम गेंदों में तीन शतक, अंडर-23 के 50-50 ओवर के मैचों में लगभग 50-50 गेंदों में तीन शतक व सीनियर टी-20 डोमेस्टिक मैचों में नगालैंड के खिलाफ खेलते हुए 56 गेंदों में 128 रन का स्कोर किया था। इसके अलावा शैफाली ने बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी में हुए नेशनल कैंप में भी शानदार प्रदर्शन किया था। इसी प्रदर्शन के आधार पर उसका दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली पांच टी-20 मैचों के लिए भारतीय महिला टी-20 टीम में चयन हुआ था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।