Triple Murder In Rohtak: आरोपी बोला- रात को अज्ञात लोग आए व मुझे बाथरूम में बंद कर वारदात की, CCTV ने खोली पोल
एफएसएल की टीम ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की तो बेड के ऊपर एक तरफ रिंपी का शव था। मृतका का मुंह बेटियों की तरफ था। गले के चारों तरफ तार का निशान बना हुआ था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहन को करता था प्रताड़ित, कई बार हुई पंचायत
रिंपी के भाई रोहित ने बताया कि उसका जीजा देवेंद्र शराब पीने का आदी है। अक्सर उसकी बहन को प्रताड़ित करता रहता था। कई बार पंचायत हुई। आरोपी अपनी गलती मानकर रिंपी के पैर पकड़ लेता। इसके बाद अपने साथ ले आता था। वे भी चाहते थे कि इकलौती बहन का घर बसा रहे। 29 अक्तूबर को रोहित के बेटे का जन्मदिन था। घर पर कार्यक्रम था। उसमें भी आरोपी ने रिंपी को नहीं भेजा।
तार से गला घोंटने के निशान, बचने के लिए मारे हाथ-पैर
एफएसएल की टीम ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की तो बेड के ऊपर एक तरफ रिंपी का शव था। मृतका का मुंह बेटियों की तरफ था। गले के चारों तरफ तार का निशान बना हुआ था। इतना ही नहीं, गले में सोने का लोकेट भी ज्यों का त्यों है। इससे साफ है कि लूटपाट की वजह से हत्या नहीं हुई। दूसरा, 6 साल की अवंतिका व 7 साल की अवनी के गले पर भी निशान मिले हैं। बेड की हालत देखकर लग रहा है कि जब तीनों का गला घोंटा गया, तब उन्होंने बचने के लिए हाथ-पैर मारे। क्योंकि बेड की चदर अस्त-व्यस्त थी।
आरोपी पक्ष को नहीं घुसने दिया पुलिस ने अंदर
वारदात की सूचना पाकर बुटाना से देवेंद्र के परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन पुलिस ने आरोपी पक्ष को अंदर नहीं जाने दिया। घर को सील कर करके आरोपी देवेंद्र को हिरासत में ले लिया है। साथ ही रिंपी के मायके वालों के बयान पर मृतका के पति, ससुर, सास, जेठ व जेठानी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जांच करके देखेगी पुलिस
आरोपी कह रहा है कि उसे रात को अज्ञात लोगों ने बाथरूम में बंद कर दिया। इसके बाद तीनों की हत्या की गई है। सुबह पड़ोसियों को आवाज देकर बुलाया, तब जाकर उन्होंने बाथरूम की कुंडी खोलकर बाहर निकाला। पुलिस के सामने एक सवाल खड़ा हो रहा है कि अगर आरोपी सही कह रहा है तो घर के अंदर आते व जाते लोग सीसीटीवी कैमरे में क्यों नहीं दिखाई दे रहे। क्या यह संभव है कि आरोपी बाथरूम के अंदर से बाहर की कुंडी बंद कर सकता है। क्या उसने किसी रस्सी के माध्यम से ऐसा किया है। बाद में रस्सी को टायलेट सीट के माध्यम से पानी के साथ सीवर लाइन में डाल दिया हो। सभी सवालों का जवाब जानने के लिए पुलिस आरोपी से सख्ती से पूछताछ करेगी।