फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonali Phogat: मकान छोड़ने के बाद भी उसी पते पर बनवाया था सुधीर ने पासपोर्ट, गोवा पुलिस जांच के लिए पहुंची

Sun, 04 Sep 2022 08:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 04 Sep 2022 08:21 PM IST
सार

पासपोर्ट पर अक्तूबर 2016 की तिथि अंकित है, जबकि मकान मालिक के अनुसार इससे पहले ही उसने सुधीर सांगवान से मकान खाली करा लिया था।

विज्ञापन
Sudhir got his passport made at the same address Even after leaving the house
सोनाली फोगाट, आरोपी पीए सुधीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सोनाली फोगाट मर्डर केस के आरोपी सुधीर सांगवान ने किराए का मकान छोड़ने के बाद भी उसी पते पर पासपोर्ट बनवाया था। हरियाणा के रोहतक में पहुंची गोवा पुलिस की पूछताछ में मकान मालिक ने इसका खुलासा किया। हालांकि गोवा पुलिस की ओर से किराए का एग्रीमेंट मांगने पर मकान मालिक नहीं दे सके। उनका कहना था कि अब याद नहीं कि उन्होंने किराये का एग्रीमेंट कराया था या नहीं।



हिसार में कई दिनों तक जांच पड़ताल के बाद शनिवार की रात गोवा पुलिस की टीम रोहतक पहुंची थी। इस दौरान गोवा पुलिस सबसे पहले सेक्टर-2 के उस मकान पर पहुंची, जहां सुधीर सांगवान 2016 में किराये पर रहता था और उसी पते का पासपोर्ट बनवाया था। इससे पहले गोवा पुलिस ने सुधीर सांगवान का पासपोर्ट बरामद कर लिया था, जिस पर यहां का पता दर्ज था।

पासपोर्ट पर अक्तूबर 2016 की तिथि अंकित है, जबकि मकान मालिक के अनुसार इससे पहले ही उसने सुधीर सांगवान से मकान खाली करा लिया था। मौके पर मकान मालिक के नहीं मिलने पर पड़ोसी ने फोन पर गोवा पुलिस की बात कराई। इस दौरान पता चला कि मकान मालिक हरिद्वार में हैं।

फोन पर करीब 15 मिनट की बातचीत के दौरान उन्होंने गोवा पुलिस को आवश्यक जानकारी दी, लेकिन पुलिस की ओर से किराएनामे का एग्रीमेंट मांगने उन्होंने कहा कि 2016 में पांच से छह माह तक मकान किराये पर दिया था। अब याद नहीं, कोई एग्रीमेंट बनाया गया था या नहीं। उन्होंने बताया कि मकान खाली कराने के बाद उनका सुधीर सांगवान से कोई संपर्क नहीं रहा। इसके बाद गोवा पुलिस वापस चली गई। 

Sudhir got his passport made at the same address Even after leaving the house
सुधीर सांगवान के घर पहुंची गोवा पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मकान मालिक बोले- इतनी रात नहीं आना चाहिए पूछताछ करने
मकान मालिक ने कहा कि गोवा पुलिस को दिन के समय सूचना देकर पूछताछ के लिए आना चाहिए था। इतनी रात को किसी के घर की बार-बार बेल बजाना उचित नहीं है। पुलिस को अच्छी तरह से बता दिया था कि उनका सांगवान से अब कोई संबंध नहीं है। उसके पिता के अच्छे आचार-व्यवहार के चलते 2016 में मकान किराये पर दिया था। बाद में जैसे ही उसे पता चला कि सुधीर के साथ दूसरे लोगों का जमीन को लेकर विवाद चल रहा है तो जल्द मकान खाली करवा लिया था। विदित हो कि शनिवार रात करीब 10 बजे गोवा पुलिस मकान मालिक के घर पर पहुंची थी, जहां फिलहाल किराये पर कश्मीरी पंडित परिवार सहित रहता है, जबकि मकान मालिक बाहर गए थे। मकान मालिक के अनुसार लगातार घंटी बजाने से रह रहे किराएदार डर गए थे। 

Sudhir got his passport made at the same address Even after leaving the house
रोहतक में सुधीर सांगवान का घर। - फोटो : अमर उजाला

सोनाली मर्डर केस में आरोपी सुधीर सांगवान के घर पहुंची गोवा पुलिस
भाजपा नेत्री एवं टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट मर्डर केस की जांच कर रही गोवा पुलिस रविवार को रोहतक स्थित आरोपी पीए सुधीर सांगवान के घर पहुंची। यहां पुलिस टीम ने आरोपी के पिता और पत्नी से पूछताछ की। करीब एक घंटे तक घर पर चली जांच के दौरान पुलिस टीम ने परिजनों से सुधीर सांगवान और उसकी प्रापर्टी के संबंध में पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार, पुलिस टीम की ओर से जानकारी ली गई कि सुधीर सांगवान घर पर कब-कब आता था और कहां-कहां उसकी प्रापर्टी और खाते हैं, सनसिटी में मकान कब बनाया और किसके नाम है। इस संबंध में गोवा पुलिस ने जांच की बात कहकर कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sudhir got his passport made at the same address Even after leaving the house
Sonali Phogat - फोटो : Social Media

हिसार से गोवा पुलिस की तीन सदस्यीय टीम शनिवार शाम करीब सात बजे रोहतक पहुंची। दिल्ली नंबर की गाड़ी में आई टीम एक निजी होटल में ठहर गई। इसके बाद रविवार की सुबह करीब 10 बजकर 14 मिनट पर टीम रोहतक पुलिस के सब इंस्पेक्टर नवीन के साथ सनसिटी स्थिति सुधीर सांगवान के घर पहुंची, जहां कालोनी के गेट पर एक सुरक्षा गार्ड मिला। जब टीम ने सुरक्षा गार्ड से सुधीर सांगवान के घर का पता पूछा तो गार्ड ने कह दिया कि उसे पता नहीं है।

इस पर एक पुलिसकर्मी बोला, पता बता दे, वर्दी नहीं रहेगी सुरक्षा गार्ड की। फिर भी सुरक्षागार्ड ने कहा कि उसे वास्तव में मकान का पता नहीं। इसी बीच टीम आगे बढ़ी तो सामने मकान का नंबर साफ लिखा था। इसके बाद टीम घर के अंदर गई और परिजनों से पूछताछ की। इस दौरान सांगवान के पिता और पत्नी से 10 से ज्यादा सवाल पूछे गए। करीब एक घंटे पूछताछ के बाद स्थानीय पुलिस को साढ़े 11 बजे गुरुग्राम जाने की बात कहकर गोवा पुलिस की टीम रवाना हो गई।

विज्ञापन
Sudhir got his passport made at the same address Even after leaving the house
कुलदीप बिश्नोई और सोनाली फोगाट के साथ सुधीर सांगवान। - फोटो : फाइल

पत्नी रहती है बीमार पर घर पर कम ही आता था सुधीर
आसपास के लोगों ने बताया कि सुधीर के पिता ठेकेदारी का काम करते हैं, जबकि पत्नी शिक्षिका है। साथ ही वह बीमार भी रहती है। उनका रोहतक के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। सुधीर की पत्नी ही अपने तीन बच्चों का पालन-पोषण कर रही है। सुधीर पिछले तीन-चार साल से बेहद कम ही यहां आता था। कभी आता तो आधे घंटे बाद ही चला जाता था। परिवार में सुधीर के माता-पिता भी हैं। पड़ोसियों ने बताया कि सुधीर का परिवार बेहद शरीफ है। प्रकरण सामने आने के बाद किसी से बात नहीं करता। ज्यादातर समय घर के अंदर ही रहता है। 

थाने की पुलिस को भी नहीं लगी भनक, एसपी कार्यालय से मंगवाई दूसरे थाने की पीसीआर
गोवा पुलिस अपनी जांच को पूरी तरह गोपनीय रखे हुए है। रविवार सुबह संबंधित थाने की पुलिस को सूचित किए बगैर गोवा पुलिस सनसिटी स्थित सुधीर सांगवान के मकान पर पहुंची। थोड़ी देर बाद एसपी कार्यालय में कॉल करके सिटी थाने की पीसीआर को बुलाया गया। साथ ही गोवा पुलिस की गाड़ियों को दूसरी जगह भेज दिया गया। जब तक गोवा पुलिस मकान के अंदर रही, तब तक सिटी थाने की पीसीआर मकान के बाहर खड़ी रही। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed