फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonali Phogat: CBI जांच के लिए हाईकोर्ट जाएगा परिवार, गोवा पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं

Sun, 04 Sep 2022 09:26 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 04 Sep 2022 09:26 AM IST
सार

पूरे मामले की गंभीरता से जांच होती तो आरोपी सुधीर को भी गोवा पुलिस अपने साथ लेकर आती। ये सब गोवा पुलिस द्वारा लोगों को गुमराह करने के लिए किया जा रहा हैं।

विज्ञापन
Sonali Phogat Family will Move to High Court Today for Demanding CBI Investigation News in Hindi
Sonali Phogat - फोटो : Social Media

भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत मामले में सीबीआई जांच को लेकर अब परिवार हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा। परिवार की तरफ से मंगलवार को हाईकोर्ट में रिट दायर की जाएगी। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस को भी इस बारे में पत्र लिखा गया है।



इस बारे में सोनाली फोगाट के भांजे विकास ने जानकारी दी है। दूसरी ओर परिवार के लोगों का कहना है कि गोवा पुलिस अपना समय व्यतीत कर रही है। प्रदेश सरकार भी सीबीआई जांच को लेकर चिंतित नहीं है। सीएम से दोबारा मिलने को लेकर समय मांगा गया है।

पूरे मामले की गंभीरता से जांच होती तो आरोपी सुधीर को भी गोवा पुलिस अपने साथ लेकर आती। ये सब गोवा पुलिस द्वारा लोगों को गुमराह करने के लिए किया जा रहा हैं। सीबीआई जांच को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिल चुके है। फार्म हाउस पर आए कई भाजपा नेताओं से भी गुहार लगा चुके हैं। मगर, उसके बाद भी मामले की गंभीरता से जांच नहीं की जा रही। 

Sonali Phogat Family will Move to High Court Today for Demanding CBI Investigation News in Hindi
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp

सरकार सुधीर की कर रही मदद 
सोनाली फोगाट के पति संजय फोगाट के भांजे एडवोकेट विकास का कहना है कि सरकार ने अभी तक मामले की सीबीआई जांच शुरू नहीं करवाई है। अब सीबीआई जांच को लेकर हाईकोर्ट जाएंगे। विकास का कहना है कि सरकार आरोपी सुधीर की मदद कर ही है।

Sonali Phogat Family will Move to High Court Today for Demanding CBI Investigation News in Hindi
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp

मामले को दबाने का कर रही प्रयास 
सोनाली के भाई रिंकू ढाका का कहना है कि गोवा पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। जांच के लिए आई गोवा पुलिस प्रॉपर्टी के चारों तरफ घूम रही है। गोवा पुलिस के यहां आने का मकसद बस समय बितना है। सोनाली की मौत के दो दिन तक आरोपी सुधीर के पास उसका मोबाइल फोन रहा था। गोवा पुलिस सुधीर के मोबाइल फोन की रिकॉर्डिंग तक नहीं जांच पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonali Phogat Family will Move to High Court Today for Demanding CBI Investigation News in Hindi
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp

अगर, रिकॉर्डिंग जांचे तो पता चल सकता है कि सोनाली की मौत के बाद सुधीर किस किस से संपर्क किया। गोवा सरकार मामले का दबाना चाहती है। तीन दिन के बाद गोवा पुलिस ने सुधीर और सुखविंद्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। उसके बावजूद भी पुलिस हत्या मामले में कोई जांच नहीं कर रही। उनका कहना है कि सीएम से समय मिलने के बाद दोबारा उनसे मिला जाएगा।

विज्ञापन
Sonali Phogat Family will Move to High Court Today for Demanding CBI Investigation News in Hindi
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp

रात को रोहतक पहुंची गोवा पुलिस, आज करेगी जांच शुरू 
रोहतक। हिसार से गोवा पुलिस शनिवार रात को रोहतक पहुंची, जो एक निजी होटल में ठहरी हुई है। रविवार से मामले की जांच शुरू करेगी। उधर, पूरा दिन खुफिया विभाग व पुलिस सनसिटी स्थित केस में आरोपी सुधीर सांगवान के मकान के आसपास नजर बनाए रही। 

बात दें कि हिसार से भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट की गोवा में मौत हो गई थी। वहां पर गोवा पुलिस ने सोनाली के भाई के बयान पर उसके पीए सुधीर सांगवान के खिलाफ केस दर्ज किया हुआ है। मामले की जांच के लिए गोवा पुलिस चार दिन से हिसार में थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed