{"_id":"60277c8befe28a47c2496394","slug":"rohtak-murder-case-accused-sukhwinder-declared-haryana-most-wanted","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पांच हत्याओं से रोहतक को दहलाने वाले सुखविंदर पर एक लाख का इनाम, पुलिस ने कई राज्यों से मांगी मदद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पांच हत्याओं से रोहतक को दहलाने वाले सुखविंदर पर एक लाख का इनाम, पुलिस ने कई राज्यों से मांगी मदद
Sat, 13 Feb 2021 02:28 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 13 Feb 2021 02:28 PM IST
विज्ञापन
आरोपी सुखविंदर और मृतका पूजा।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के रोहतक में पांच लोगों की जान लेने वाले सुखविंदर सिंह को हरियाणा का मोस्ट वांटेड घोषित कर दिया गया है। पांच राज्यों की पुलिस उसे ढूंढ रही है। डीजीपी हरियाणा मनोज यादव ने आरोपी सुखविंदर की जानकारी देने वाले को एक लाख का इनाम देने की घोषणा की है।
वारदात स्थल पर जांच करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
वहीं आरोपी सुखविंदर की गिरफ्तारी के लिए हरियाणा पुलिस दिल्ली, यूपी, पंजाब और राजस्थान की पुलिस से सम्पर्क में है। डीजीपी ने सुखविंदर की गिरफ्तारी के लिए आम लोगों से भी मदद की अपील की है। उन्होंने कहा कि आरोपी की जानकारी देने वाले को एक लाख के अलावा अन्य उचित इनाम भी दिया जाएगा।
आरोपी सुखविंदर सिंह।
- फोटो : फाइल फोटो
पुलिस प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी कोच सुखविंदर का चाल चलन सही नहीं था। जिसके चलते उसके पिता मेहर सिंह ने उसे बेदखल किया था। पत्नी ने भी साथ छोड़ दिया था। आरोपी पहले मेहर सिंह अखाड़े में कोच था। जहां से उसे उसके चाल चलन को देखते हुए निकाल दिया था। इसके बाद वह जाट कॉलेज अखाड़े में कोचिंग देने लगा। यहां भी उसका चाल चलन ठीक नहीं था। जिसके बाद उसे यहां से भी हटाने की बात कह दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर जांच करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
रोहतक के जाट कॉलेज में शुक्रवार रात कुश्ती कोच ने अंधाधुंध फायरिंग कर तीन कोच और एक महिला पहलवान समेत पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। गोली लगने से तीन साल का बच्चा और एक अन्य कोच गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते रोहतक एसपी राहुल शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल जाट कॉलेज अखाड़े में आने वाली महिला खिलाड़ी पूजा के परिजनों ने कोच मनोज से सुखविंदर की शिकायत की थी। मृतक कोच मनोज के भाई प्रमोज के अनुसार पांच दिन पहले पूजा ने अपने परिवार से सुखविंदर की शिकायत की थी। शिकायत में बताया था कि सुखविंदर उसे परेशान कर रहा है और उस पर शादी का दबाव बना रहा है। इसी रंजिश में आरोपी ने पांच लोगों की हत्या कर दी।