फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कल के कलाकार: बाल कलाकारों ने रंगों से कागज पर दिया पर्यावरण संरक्षण व देश प्रेम का संदेश, देखिए मनमोहक तस्वीरें

Tue, 22 Feb 2022 09:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 22 Feb 2022 09:26 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala kal ke kalakar program organized in Rohtak of Haryana
कल के कलाकार कार्यक्रम में विजेताओं को इनाम देकर सम्मानित करते आयोजक व मुख्य अतिथि। - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला की ओर से मंगलवार को बीपी जैन स्किल डेवलपमेंट सेंटर शाखा दो हिसार रोड पर ‘कल के कलाकार’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। बीपी जैन स्किल डेवलपमेंट सेंटर व एलपीएस बोसार्ड के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के 40 स्कूलों के 900 से ज्यादा बच्चों ने भाग लिया। यहां कक्षा तीसरी से पांचवीं व छठी से आठवीं की श्रेणी में विद्यार्थियों ने इंटर स्कूल ड्राइंग कॉम्प्टीशन में शानदार पेंटिंग बनाई। बाल कलाकारों ने कागज पर रंगों से समाज को पर्यावरण संरक्षण व देश प्रेम का संदेश दिया।





कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एलपीएस बोसार्ड के एमडी राजेश जैन व जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी नांदल रही। विशिष्ट अतिथि बीपी जैन स्किल डेवलपमेंट सेंटर की निदेशक संध्या जैन व एमडी समृद्धि जैन रहीं।

Amar Ujala kal ke kalakar program organized in Rohtak of Haryana
कल के कलाकार कार्यक्रम में मंच संचालन करतीं जीवीएम कॉलेज सोनीपत की शिक्षिका भूमिका शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

कल के कलाकार इंटर स्कूल ड्राइंग प्रतियोगिता में कक्षा तीन से पांच व छह से आठ तक के दो ग्रुप बनाए गए। इन ग्रुपों में शामिल बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बीपी जैन स्किल डेवलपमेंट सेंटर के लॉन में बच्चों ने रंगों से शानदार कृतियां बनाई।

इनमें से निर्णायक मंडल ने दोनों ग्रुपों से प्रथम, द्वितीय व तृतीय के साथ पांच सांत्वना पुरस्कार के लिए बच्चों का चयन किया। इन्हें पुरस्कार स्वरूप स्मार्ट वॉच, टैब व साइकिल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

स्पर्धा इसमें हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों से फीस नहीं ली गई। तीसरी से पांचवीं कक्षा की थीम पर्यावरण व छठी से आठवीं कक्षा के लिए थीम देश प्रेम रही। मंच संचालन जीवीएम कॉलेज सोनीपत की शिक्षिका भूमिका शर्मा ने किया। कार्यक्रम के बाद बच्चों को रिफ्रेशमेंट दिया गया। 

Amar Ujala kal ke kalakar program organized in Rohtak of Haryana
कल के कलाकार कार्यक्रम में संबोधित करते मुख्य अतिथि एलपीएस बोसार्ड के एमडी राजेश जैन। - फोटो : अमर उजाला

पर्यावरण का महत्व जितना जल्दी समझ लें अच्छा है 
मुख्य अतिथि एलपीएस बोसार्ड के एमडी राजेश जैन ने कहा कि प्रतियोगिता में 900 बच्चों ने प्रतिभागिता की। धरती कहती है, सब खत्म हो जाओ तब भी मैं अच्छी रहूंगी। सृष्टि को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी है। यह बात हम जितनी जल्दी जान व समझ लें बेहतर है। बच्चे इस काम में अहम योगदान दे सकते हैं।

उन्होंने कहा कि यही देश की भावी पीढ़ी व कर्णधार हैं। इसलिए इनके लिए पर्यावरण का महत्व जानना जरूरी है। इसके साथ ही जल संरक्षण, प्लास्टिक प्रयोग से बचना व प्रदूषण के दूसरे कारणों को रोकना होगा। युवाओं को अपने देश की सेवा के लिए भी तत्पर रहना चाहिए।

किसी भी समय देश को उनकी जरूरत हो, वे तुरंत चल पड़ें। यही नहीं, देश हित में कार्य करते हुए इसकी उन्नति में सहभागी बनें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala kal ke kalakar program organized in Rohtak of Haryana
कल के कलाकार कार्यक्रम में संबोधित करतीं अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी नांदल। - फोटो : अमर उजाला
दूषित पर्यावरण में हम कैसे लेंगे सांस 
जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी नांदल ने कहा कि ड्राइंग प्रतियोगिता और इसके विषय सराहनीय हैं। पर्यावरण सुरक्षित नहीं होगा, हमारी हवा दूषित होगी तो हम सांस कैसे लेंगे। हमें अपने पर्यावरण को सुरक्षित रखना होगा। इसके लिए पेड़ पौधे लगाकर हमारे वातावरण को सुरक्षित बनाना होगा।

उन्होंने कहा कि धुआं देने वाले वाहनों का प्रयोग न करके भी हम अपने पर्यावरण को सुरक्षित बना सकते हैं। विद्यार्थी के लिए किताबी ज्ञान ही जरूरी नहीं है, हमें हर तरीके का ज्ञान होना चाहिए। इसे हम देश के लिए कभी भी प्रयोग कर सकते हैं। हमें अपने देश से प्रेम नहीं है तो कुछ नहीं है। हम अपना पर्यावरण व देश सुरक्षित नहीं रख सकते हैं तो सब बेकार है। 
विज्ञापन
Amar Ujala kal ke kalakar program organized in Rohtak of Haryana
कल के कलाकार कार्यक्रम में बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग को देखते निर्णायक मंडल के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला

यूं रहे परिणाम 
कक्षा तीन से पांच के वर्ग में नवयुग स्कूल का शुभम प्रथम, स्वामी नित्यानंद पब्लिक स्कूल से भूमिका द्वितीय व डीएवी पब्लिक स्कूल से भव्य बंसल तृतीय रहा। सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल से गुलशन, डीएवी पब्लिक स्कूल से सिधांशु, सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल से परम, जैन सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल से सूजल व डीएवी पब्लिक स्कूल से प्रणव कौशिक को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कक्षा छह से आठ के वर्ग में जैन पब्लिक स्कूल से हिमांशु प्रथम, एचडी पब्लिक स्कूल से तन्वी द्वितीय व डीएवी पब्लिक स्कूल से अल्पना कुमारी तृतीय रही। इसके अलावा संस्कृति स्कूल से निशांत, सैनी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से महक, राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से मोहित व नवयुग स्कूल से देवांशी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

निर्णायक मंडल में सुपवा के दृश्य कला विभाग के अध्यक्ष विनय कुमार, दृश्य कला विभाग के शिक्षक शरद सोंकुसाले, एफडीडीआई के दाखिला प्रभारी केडी पांडे, एफडीडीआई के शिक्षक अमित सैन, राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी रोड से डॉ. अमृता दलाल विशेष रूप से शामिल रहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed