फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिला कांस्टेबल ने बचाई यात्री की जान: चलती ट्रेन से उतरते हुए महिला का पैर फिसला, प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच गिरने लगी तो कांस्टेबल ने खींचा

Sat, 19 Feb 2022 08:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 19 Feb 2022 08:30 PM IST
सार

कांस्टेबल ने बाद में घबराई महिला को ढांढस बंधाया। उसको सामान उठाकर ऑटो में ले जाकर बैठाया। महिला कांस्टेबल की बहादुरी व इंसानियत पर यात्रियों ने तालियां बजाई।

विज्ञापन
Woman constable saves passenger life in  Rohtak of Haryana
ट्रेन से उतर रही महिला पर पड़ी नजर, बिना समय खोए लगाई दौड़, पैर फिसलते ही पटरी पर गिरने से पहले खींचा। - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के रोहतक में ड्यूटी पर मुस्तैद आरपीएफ की महिला कांस्टेबल ने शनिवार को करीब 10 मीटर की दूरी चंद सेकेंड में तय करके एक महिला यात्री की जान बचा ली। यही नहीं, इंसानियत दिखाते हुए घबराई महिला को ढांढस बंधाया और फिर सामान उठाकर ऑटो तक ले गईं। महिला कांस्टेबल की बहादुरी और मानवता को देख मौजूद यात्रियों ने तालियां बजाईं। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की महिला कांस्टेबिल पिंकी प्लेटफार्म नंबर-एक पर ड्यूटी कर रही थीं। करीब 11:50 बजे श्रीगंगानगर एक्सप्रेस ट्रेन स्टेशन पर आकर रुकी। जब ट्रेन चलने लगी तो एक महिला हड़बड़ाकर हाथ में बैग लेकर उतरने लगी। यह देख कांस्टेबल पिंकी ने फुर्ती से करीब 10 मीटर की दौड़ लगा दी मगर तब तक महिला का पैर ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच के गैप में चला गया। कांस्टेबल ने रफ्तार से महिला को खींच लिया और उसकी जान बच गई।

Woman constable saves passenger life in  Rohtak of Haryana
पहले जान बचाई फिर ऑटो में बैठाया। - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद कांस्टेबल ने घबराई महिला को बैठाया और फिर उसका बैग उठाकर ऑटो तक ले गईं। महिला कांस्टेबिल की बहादुरी और मानवता को देख वहां मौजूद यात्रियों ने शाबासी देने के साथ खूब तालियां बजाईं। 

Woman constable saves passenger life in  Rohtak of Haryana
महिला की जान बचाने के बाद स्टेशन पर इकट्ठा हुई भीड़। महिला को ऑटो तक छोड़ने जाती महिला कांस्टेबल। - फोटो : अमर उजाला

इस वजह से महिला यात्री चलती ट्रेन से उतरी 
64 वर्षीय महिला यात्री राजबाला ने बताया कि वह झज्जर की रहने वाली है। उसे आंख लग गई जिसकी वजह से स्टेशन आने के बारे में उसे पता नहीं चला। जब ट्रेन चलने लगी तब पता चला तो वह हड़बड़ा गई। उन्होंने बैग उठाया और चलती ट्रेन से उतर गई। उन्होंने कहा कि यदि कांस्टेबल नहीं होती तो आज जान चली जाती। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Woman constable saves passenger life in  Rohtak of Haryana
पहले जान बचाई फिर ऑटो में बैठाया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

फौजी की धर्मपत्नी हैं महिला कांस्टेबल 
बहादुर कांस्टेबल पिंकी नौवाना झज्जर की रहने वाली हैं। उनके पति फौजी हैं और वर्तमान में जम्मू में तैनात हैं। पिंकी ने बताया कि जब ट्रेन चल रही थी, तब उनकी नजर ट्रेन के गेट पर खड़ी महिला पर पड़ी।

विज्ञापन
Woman constable saves passenger life in  Rohtak of Haryana
ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल पिंकी, पैर फिसलते ही पटरी पर गिरने से पहले महिला यात्री को खींचा। - फोटो : अमर उजाला

महिला उतरने का प्रयास कर रही थी। यह देख वह समझ गई कि महिला चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश करेगी और हादसे का शिकार हो सकती है। जिस पर अपनी जान की परवाह किए बगैर बचाने के लिए दौड़ पड़ी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed