फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agnipath Protest: पानीपत में अग्निपथ के विरोध में रोते-रोते अफसर से बोला युवक..आपका बेटा होता तो क्या करते सर

Sat, 18 Jun 2022 01:51 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 18 Jun 2022 01:51 PM IST
विज्ञापन
Protest against agnipath scheme in panipat
युवक के आंसू पोंछते एलडीएम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में हरियाणा में लगातार प्रदर्शन हो रहा है। शनिवार को पानीपत में भी युवा सड़कों पर उतर गए। युवाओं ने संजय चौक से पैदल यात्रा निकाली और दो चक्कर लगाने के बाद लघु सचिवालय पहुंचे। इस दौरान युवाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि सरकार हमारी चार साल की मेहनत को खराब कर रही है। युवाओं के रोष प्रदर्शन से जीटी रोड पर दो घंटे तक पांच किलोमीटर तक जाम लगा रहा। 


युवाओं ने आईबी कॉलेज के गेट पर रुककर आधे घंटे प्रदर्शन किया और गेट पर उठक बैठक और पुशअप मारे। इस दौरान संजय चौक से युवाओं के निकलने के बाद सैकड़ों की संख्या में पुलिस कर्मी भी युवाओं के पीछे चल दिए।
Protest against agnipath scheme in panipat
पानीपत में प्रदर्शन करते युवा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
आईबी कॉलेज के पास सैकड़ों की संख्या में पुलिस ने युवाओं को घेर लिया और उनके पीछे पीछे चलते रहे। पुलिस ने युवाओं को कई बार सड़क के एक किनारे चलने के आदेश भी दिए। युवाओं के पैदल मार्च के पीछे हरियाणा पुलिस की दंगा रोधक बड़ी गाड़ी चलती रही। जिससे प्रदर्शन करने पर युवाओं को हिरासत में ले सकें।
 
Protest against agnipath scheme in panipat
पानीपत में प्रदर्शन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
जैसे ही लघु सचिवालय के सामने युवाओं का पैदल मार्च पहुंचा तो पुलिस ने पहले युवाओं को अंदर जाने से रोका। इसके बाद युवा प्रदर्शन करने लगे। डीएसपी संदीप के आदेश पर युवाओं को खुद पुलिस हाथ पकड़कर अंदर ले जाने लगी। इससे युवा डर गए और इधर उधर होने लगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Protest against agnipath scheme in panipat
प्रदर्शनकारियों के परने उतरवाती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
युवाओं को डर हो गया कि कहीं पुलिस उन्हें अंदर ले जाकर लाठीचार्ज न कर दे। अंदर ले जाने के बाद जिन युवाओं ने रूमाल, मास्क व परना बांधा था उन्हें उतरवाकर उनका नाम और पता पूछा गया और उनके फोन जमा करवाए गए। नाम पता लिखवाने के बाद उनका फोन वापस दिया गया। इसके बाद सभी युवाओं को हाथ पकड़कर पुलिस नाम लिखवाने लगी तो आधे युवा दूसरे गेट से भाग गए।

 
विज्ञापन
Protest against agnipath scheme in panipat
पानीपत में प्रदर्शन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
लघु सचिवालय के अंदर एक घंटे तक प्रदर्शन होने के बाद जब एलडीएम कमल गिरधर पहुंचे तो एक युवा ने एलडीएम को कहा कि यदि आपके बच्चे होते तो आप क्या करते सर। इसके बाद युवा रोने लगा। एलडीएम ने उसे चुप करवाकर गले लगाया और कहा कि बेटा तू भी मेरा बेटा है। एलडीएम ने युवाओं को कहा कि शांति पूर्वक ज्ञापन देकर जाओ, हम सरकार तक बात पहुंचाएंगे। युवाओं को आश्वासन भी दिया कि उनके खिलाफ पर्चा नहीं दर्ज किया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed