फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Neeraj Chopra: 25 अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा हुए 25 साल के, ये हैं रिकॉर्ड्स

Sat, 24 Dec 2022 12:22 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 24 Dec 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Neeraj Chopra Birthday: Neeraj Chopra turns 25, See Records
नीरज चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

दो डायमंड लीग, ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने से लेकर विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक समेत 25 अंतरराष्ट्रीय खेलों में इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा आज यानी कि 24 दिसंबर को 25 साल के हो गए हैं। लोगों ने नीरज को अभी से बधाइयां देनी शुरू कर दी हैं। पिछली बार सैकड़ों लोग नीरज के गांव खंडरा में बधाई पहुंचे थे। खिलाड़ियों का सपना इस चैंपियनशिप में खेलने का रहता है। उसमे नीरज ने गोल्ड और डायमंड जीतकर इतिहास रचा। वर्ष 2013 में नीरज ने पहली बार वर्ल्ड जूनियर एथलेटिक्स से अंतरराष्ट्रीय खेल की शुरुआत की। इसके बाद 2015 में नीरज ने साउथ एशियन गेम्स में 82 मीटर भाला फेंक पहला अंतरराष्ट्रीय पदक जीता।

Neeraj Chopra Birthday: Neeraj Chopra turns 25, See Records
नीरज चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

वर्ल्ड जूनियर एथलेटिक्स में नीरज के कुछ ऐसे रिकॉर्ड है, जिसे अभी तक कोई तोड़ नहीं पाया। पिछली बार भारत को पहला स्वर्ण दिलाने वाले नीरज को बधाई देने के लिए डाक से लेकर सोशल मीडिया पर लाखों ने बधाई दी थी।

Neeraj Chopra Birthday: Neeraj Chopra turns 25, See Records
नीरज चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

तीन एएम स्पोर्ट्स ने बनाया एप
तीन एएम स्पोर्ट्स यूट्यूब चैनल ने नीरज चोपड़ा को बधाई देने के लिए स्पेशल एप बनाया है। इसका लिंक यू-ट्यूब पर तीन एएम ने अपने चैनल पर डाला है, जिसके जरिये, वीडियो, फोटो और संदेश लिखकर लोग नीरज को बधाई दे सकेंगे। पिछली बार भी डाक से लेकर सोशल मीडिया पर लाखों लोगों ने नीरज को बधाई दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Neeraj Chopra Birthday: Neeraj Chopra turns 25, See Records
डायमंड लीग जीतने के बाद नीरज चोपड़ा। - फोटो : Instagram : @media.iccsai

नीरज के साथ अभ्यास करने वाले मनाएंगे जश्न
नीरज के जन्मदिन के लिए सबसे ज्यादा उनके परिवार और उनके दोस्तों को खुशी है। नीरज के साथ पानीपत स्टेडियम में अभ्यास करने वाले उनके पुराने मित्र सन्नी सरदार और मोनू समेत उनके सीनियर साथी कृष्ण एकजुट होकर जश्न मनाने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन
Neeraj Chopra Birthday: Neeraj Chopra turns 25, See Records
नीरज चोपड़ा और उसैन बोल्ट - फोटो : सोशल मीडिया

दुनिया भर के खिलाड़ियों का तोड़ा रिकॉर्ड, नीरज बना नंबर वन खिलाड़ी
ओलंपिक में गोल्ड मेडल और विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर न सिर्फ नीरज चोपड़ा ने नए रिकॉर्ड बनाए, बल्कि खेलों से इतर उन्होंने एक और कीर्तिमान स्थापित किया है। वह अब ऐसे एथलीट बन गए हैं, जिन पर अब तक सबसे अधिक आर्टिकल लिखे गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड जमैका के मशहूर धावक उसैन बोल्ट के नाम था।

विश्व एथलेटिक्स संघ ने ओलंपिक की वेबसाइट पर एक मीडिया विश्लेषण कंपनी यूनिसेप्टा के आंकड़ों का जिक्र करते हुए बताया कि भारतीय भाला फेंक दिग्गज के बारे में साल 2022 में कुल 812 आर्टिकल में लिखे गए हैं, जबकि इससे पहले उसैन बोल्ट की चर्चा सिर्फ 574 मीडिया आर्टिकल में हुई थी, लेकिन वर्ष-2022 की नई सूची में उसैन बोल्ड चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं।

इससे पहले ओलंपिक चैंपियन जमैका की महिला स्प्रिंट तिकड़ी इलेन थॉम्पसन-हेरा पर 751 आर्टिकल, 100 मीटर विश्व चैंपियन शेली-एन फ्रेजर-प्राइस पर 698 लेख और 200 मीटर की विश्व चैंपियन शेरिका जैक्सन पर 679 लेख शामिल हैं। खास बात यह है कि जमैका के एथलीट अब संन्यास ले चुके हैं लेकिन सालों बाद तक उन्होंने एथलीटों की इस वार्षिक सूची में शीर्ष स्थान पर अपना कब्जा बनाए रखा, जिसे इस वर्ष पानीपत के नीरज चोपड़ा ने तोड़ा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed