फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पानीपत : चार साल की मासूम की वीडियो कॉल से मचा हड़कंप, पीएनबी की मैनेजर का हाल देख सहम गया परिवार 

Sat, 13 Mar 2021 04:54 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 13 Mar 2021 04:54 PM IST
विज्ञापन
Punjab national bank loan manager died in mysterious circumstances at Panipat of Haryana
पानीपत में लोन मैनेजर की मौत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरियाणा में पंजाब नेशनल बैंक की लोन मैनेजर की पानीपत में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सफीदों की पंजाब नेशनल बैंक की लोन मैनेजर हरप्रीत कौर ने असंध रोड स्थित बालाजी अस्पताल में दम तोड़ा। महिला के परिजनों ने पति, दो ननद, उनके पति व सास पर दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। अंबाला के गांव तेपला निवासी हरप्रीत कौर (32) की शादी सफीदों निवासी प्रभप्रीत के साथ एक नवंबर 2015 को हुई थी। हरप्रीत पंजाब नेशनल बैंक में लोन मैनेजर थी, जबकि प्रभप्रीत भी केनरा बैंक में मैनेजर है। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही हरप्रीत के पति प्रभप्रीत, सास सुखविंद्र कौर, ननद राजबीर कौर और अमनदीप कौर ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना और मानसिक रूप से परेशान करना शुरू कर दिया था। गुरुवार रात परिजनों के पास हरप्रीत की चार साल की बेटी का वीडियो कॉल आया तो उन्हें बेटी की हालत पता चली। 
Punjab national bank loan manager died in mysterious circumstances at Panipat of Haryana
हरप्रीत कौर। - फोटो : फाइल फोटो
हरप्रीत के पिता रविंद्र ने बताया कि गुरुवार रात आठ बजे हरप्रीत कौर की 4 साल बेटी ने उन्हें वीडियो कॉल की। उन्होंने देखा कि बेटी हरप्रीत जमीन पर पड़ी हुई थी और उसके आसपास कोई नहीं था। इसके बाद उन्हें सूचना मिली कि दामाद प्रभप्रीत हरप्रीत को पानीपत के बालाजी अस्पताल लेकर गया है। जब वह अस्पताल पहुंचे तो हरप्रीत मृत मिली। अस्पताल के स्टाफ से पता चला कि दामाद एटीएम से रुपये निकालने की बात कहकर फरार हो गया है। 
 
Punjab national bank loan manager died in mysterious circumstances at Panipat of Haryana
लोन मैनेजर की मौत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नई गाड़ी लाने का बना रहा था दबाव 
हरप्रीत कौर की मां बलविंद्र कौर ने बताया कि उन्होंने हरप्रीत को शादी में स्विफ्ट गाड़ी दी थी। उसने दूसरी बेटी रुपेंद्र कौर की शादी की तो उसने ब्रेजा कार दी थी। इस पर दामाद प्रभप्रीत ने हरप्रीत पर नई गाड़ी लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया और कई बार उससे मारपीट भी की। दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर उसकी बेटी 2019 में अंबाला आकर रहने लगी थी। उसने बैंक से भी अपना ट्रांसफर यमुनानगर की शाखा में करवा लिया था। बाद में दामाद माफी मांगकर उसे अपने साथ ले गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Punjab national bank loan manager died in mysterious circumstances at Panipat of Haryana
लोन मैनेजर की मौत के बाद रोते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मृतका हरप्रीत के पिता रविंद्र सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले बेटी हरप्रीत का उसके पास फोन आया था। उसने अपनी मां बलविंद्र को बताया था कि प्रभप्रीत का किसी दूसरी महिला से संबंध है। इसलिए वह उसे मानसिक परेशान कर रहा है और उसे अपने साथ नहीं रखना चाहता। जींद के सिटी सफीदों थाना पुलिस के प्रभारी अब्बास ने बताया कि आरोपी पति प्रभप्रीत, सास सुखवंत कौर, ननद राजबीर कौर, ननद अमनदीप कौर, राजबीर के पति देवेंद्र और अमनदीप के पति देवेंद्र के खिलाफ पुलिस ने दहेज हत्या, धारा 328,498-ए और आईपीसी 34 के तहत केस दर्ज कर लिया है 
 
विज्ञापन
Punjab national bank loan manager died in mysterious circumstances at Panipat of Haryana
मोर्चरी के बाहर खड़े हरप्रीत कौर के परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मामू मम्मी को बचा लो 
मृतका हरप्रीत के भाई हरमन सिंह ने बताया कि उसके पास वीरवार रात करीब आठ बजे भांजी की वीडियो कॉल आई। जिसमें वह रो रही थी और कह रही थी कि मामू, मम्मी को बचा लो, उन्हें पता नहीं क्या हो गया। जिसके बाद उसने कैमरा हरप्रीत की तरफ किया तो वह जमीन पर पड़ी हुई थी और मदद के लिए अपील कर रही थी।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed