हरियाणा के पलवल के हसनपुर चौक स्थित फ्लाईओवर पर गुरुवार रात तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान दीपक निवासी कोसीकलां और कृष्णकांत निवासी अलवाई, छाता (मथुरा) के रूप में हुई है। दोनों बंचारी स्थित जेबीएम कंपनी में काम करते थे।
2 of 6
मृतक दोस्त
- फोटो : अमर उजाला
कंपनी से जा रहे थे घर
थाना प्रभारी बलजीत सिंह के अनुसार नकुल निवासी अग्रवाल कॉलोनी, कोसीकलां अपने भाई दीपक और उसके दोस्त कृष्णकांत के साथ गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे कंपनी से घर लौट रहा था। नकुल अलग बाइक पर पीछे चल रहा था, जबकि दीपक और कृष्णकांत दूसरी बाइक पर आगे थे। करीब 7:50 बजे हसनपुर चौक फ्लाईओवर पर पीछे से आए कंटेनर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
3 of 6
हाईवे पर पलटा कंटेनर
- फोटो : अमर उजाला
टक्कर के बाद पलटा कंटेनर
टक्कर के बाद कंटेनर हाईवे पर पलट गया, जिससे जाम लग गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि अनुसार कंटेनर चोरी का है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।
4 of 6
सड़क से कंटेनर को हटाते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
जिले में 13 ब्लैक स्पॉट बने मौत के जाल, सात महीने में 180 लोगों की गई जान
नूंह जिले में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। तेज रफ्तार, यातायात नियमों की अनदेखी और सड़कों पर फैली अव्यवस्था हर साल सैकड़ों परिवारों की खुशियां छीन रही हैं। लापरवाही से वाहन चलाने वाले चालक न केवल अपनी बल्कि दूसरों की जान के लिए भी खतरा बन रहे हैं। इस वर्ष अब तक जिले में 157 सड़क हादसों में 177 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 200 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बढ़ते हादसों ने जिले की सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
5 of 6
सड़क से कंटेनर को हटाते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
ब्लैक स्पॉट बढ़ा रहे है दुर्घटना
हादसों पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने पिछले साल राष्ट्रीय राजमार्ग-19 और अन्य प्रमुख मार्गों पर 13 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए थे, लेकिन इन स्थानों पर दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सबसे अधिक ब्लैक स्पॉट कैंप और सदर थाना क्षेत्र में हैं। कैंप थाना क्षेत्र में ओमेक्स सिटी, जिला उपायुक्त आवास, बंसल नर्सिंग होम और जिला न्यायिक परिसर के पास दुर्घटना संभावित स्थल चिन्हित हैं। वहीं, सदर थाना क्षेत्र में बहरौला, शुगर मिल, बामनीखेड़ा और श्रीनगर ब्लैक स्पॉट के रूप में दर्ज हैं। इसके अलावा मुंडकटी थाना क्षेत्र के औरंगाबाद-तुमसरा और सराय में और होडल में खांबी रोड और हसनपुर चौक भी दुर्घटना संभावित स्थानों में शामिल हैं। अभी तक प्रशासन ने इन स्थानों पर सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए है।