फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अन्नदाता की मेहनत पर फिरा पानी: महेंद्रगढ़ में दो घंटे में 80MM बारिश व 20 मिनट जमकर ओलावृष्टि, देखिए...

Fri, 31 Mar 2023 06:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 31 Mar 2023 06:42 PM IST
विज्ञापन
80 mm of rain in two hours and 20 minutes of heavy hail damage to crops in Mahendragarh
Haryana Weather Update महेंद्रगढ़ में ओलावृष्टि - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में शुक्रवार को महेंद्रगढ़ 80 एमएम बारिश और 20 मिनट की ओलावृष्टि ने किसानों के सारे सपनों चकनाचूर कर दिया। शुक्रवार को महेंद्रगढ़ क्षेत्र के सात गांवों में भारी ओलावृष्टि से फसलें तबाह हो गई। वहीं शहर के अनेक स्थानों पर जलभराव से लोगों को भारी परेशानियों का सामान करना पड़ा। वहीं अभी मौसम विभाग द्वारा आगामी तीन अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए जा रहे हैं।




शुक्रवार सुबह अच्छी धूप खिली लेकिन दोपहर बाहर बदलवाई हो गई। दोपहर दो बजे से चार बजे तक दो घंटे तेज बारिश हुई। वहीं गांव बुडीन, बलायचा, ढाढोत, निंबेहड़ा, भांखरी की ढाणी, सोहला, निंबी व खातोद आदि गांवों में 20 मिनट भारी ओलावृष्टि हुई। एक सप्ताह से सरसों के खलिहानों को सुखने का इंतजार कर रहे किसानों की उम्मीदों पर पिछले दस दिनों में चौथी बार पानी फिरा।

80 mm of rain in two hours and 20 minutes of heavy hail damage to crops in Mahendragarh
Haryana Weather Update महेंद्रगढ़ में ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि 19 मार्च से 31 मार्च तक दो बार ओलावृष्टि एवं चार बार तेज बारिश से फसलों में 80 प्रतिशत तक नुकसान हो गया है। क्षेत्र में अभी तक सरसों की थ्रेसिंग शुरू नहीं हो पाई थी। पिछले दस दिनों से खलिहानों में सरसों की जमवार शुरू हो चुकी है। ऐसे में शुक्रवार को हुई 80 एमएम बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर फिर से पानी फेर दिया है। शाम पांच बजे तक बारिश जारी थी।

80 mm of rain in two hours and 20 minutes of heavy hail damage to crops in Mahendragarh
बारिश के पानी में से जाते वाहन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शहर में जलभराव होने से लोगों को हुई परेशानी
शहर के संकर मार्केट, बालाजी चौक, अनाज मंडी, सिनेमा रोड, विश्वक्रमा चौक, शॉपिंग कॉप्लेक्स, सतनाली चौक, पंचमुखी रोड, माजरा चुंगी रोड, रेलवे रोड सहित अनेक स्थानों पर भारी बारिश के चलते पानी जमा होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दो घंटे में हुई 80 एमएम बारिश के बाद पानी निकासी के नाले भी ओवरफ्लो हो गए जिसके कारण पानी मुख्य बाजारों में जमा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
80 mm of rain in two hours and 20 minutes of heavy hail damage to crops in Mahendragarh
बारिश से फसलों में भरा पानी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

23 को हुई थी 65 एमएम व 31 हो गई 80 एमएम बारिश
19 मार्च को महेंद्रगढ़ जिले के उतर क्षेत्र के गांवों में ओलावृष्टि और बारिश हुई थी। इसके बाद 23 मार्च को महेंद्रगढ़ क्षेत्र में 65 एमएम बारिश हुई। वहीं 24 मार्च को महेंद्रगढ़ व नारनौल के बीच के 20 से अधिक गांवों में भारी ओलावृष्टि हुई थी। वीरवार को भी क्षेत्र में 20 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। वहीं अब शुक्रवार को क्षेत्र में 80 एमएम बारिश ने किसानों की बचीखुची उम्मीदों पर भी पानी फेर दिया।

विज्ञापन
80 mm of rain in two hours and 20 minutes of heavy hail damage to crops in Mahendragarh
बारिश से फसलों को नुकसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अभी टला नहीं है खतरा
केवीके मौसम प्रेक्षक अर्जुन ने बताया कि आगामी तीन अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश की आशंका रहेगी। कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार रहेंगे। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आगामी तीन दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed