फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरियाणा में सर्व जातीय किसान महापंचायत में बोले टिकैत, कानून ही नहीं, सरकारें तक बदल देती है भीड़

Mon, 22 Feb 2021 01:58 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 22 Feb 2021 01:58 PM IST
विज्ञापन
Kisan mahapanchayat starts at kharkhoda of Haryana
खरखौदा में किसान महापंचायत के मंच पर पहुंचे राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के खरखौदा में सर्वजातीय किसान महापंचायत शुरू हो गई है। हवन के साथ महापंचायत की शुरुआत की गई। किसान महापंचायत में हजारों किसान जुट चुके हैं। भाकियू नेता राकेश टिकैत, युद्धवीर सिंह और जगजीत दल्लेवाल मंच पर पहुंच चुके हैं। इस दौरान राकेश टिकैत ने कहा कि दिल्ली में बैठी सरकार का दिमाग खराब हो गया है। भीड़ से कानून नहीं बदलने की बात कहने वालों को ये नहीं पता कि भीड़ से सरकार भी बदल जाती है। 

 
Kisan mahapanchayat starts at kharkhoda of Haryana
किसान महापंचायत की हवन यज्ञ के साथ शुरुआत करते किसान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
टिकैत ने कहा कि अभी तो युवाओं ने कानून वापस लेने की बात कही है, तब क्या होगा जब युवा सत्ता वापसी की मांग करेंगे। लड़ाई केवल तीन कानून की नहीं है बल्कि और भी बहुत सारे कानून आने हैं, उनके खिलाफ भी लड़ाई लड़ी जाएगी। टिकैत ने फिर दोहराया कि फसलों को नुकसान नहीं पहुंचाना है। आंदोलन भी करना है, खेती भी करनी है और दिल्ली की पॉलिसी पर नजर भी रखनी है। जिस तरह से कुंडली बॉर्डर पर किसानों का धरना चल रहा है, उसको देखते हुए यह महापंचायत काफी अहम मानी जा रही है।
Kisan mahapanchayat starts at kharkhoda of Haryana
महापंचायत में जुटे किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राकेश टिकैत ने कहा कि केवल गेहूं की फसल और धान पर ही नहीं बल्कि सभी 23 फसलों पर एमएसपी का कानून बनना चाहिए। टिकैत ने कहा कि ये ट्रैक्टर का आंदोलन है और हल क्रांति लेकर आएंगे। टिकैत ने दोहराया कि अब पीछे नहीं हटना है। सरकार को एमपी गांव में भेजने के असर का पता भी चल गया, अब वो दोबारा ये हिम्मत नहीं करेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kisan mahapanchayat starts at kharkhoda of Haryana
किसान महापंचायत में पहुंची महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
पंजाब हरियाणा के गायक भी पहुंचेंगे
इस महापंचायत में न केवल किसान पहुंचेंगे, बल्कि किसानों के समर्थन में उतरे पंजाब व हरियाणा के गायक भी हिस्सा लेंगे। जिसमें विशेष रूप से बब्बू मान, हरभजन मान, करवर ग्रेवाल व अजय हुड्डा के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
Kisan mahapanchayat starts at kharkhoda of Haryana
किसान महापंचायत में पहुंचे राकेश टिकैत ने सरकार पर साधा निशाना। - फोटो : अमर उजाला
युवा किसान संगठन के अध्यक्ष व पूर्व जिला पार्षद चांद पहलवान की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली इस किसान महापंचायत में इस बात का पूरा ध्यान रखा जा रहा है कि किसानों व नेताओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। इसके लिए पूरी व्यवस्था की गई है और शहर के बाईपास पर वालंटियर खड़े किए गए हैं। किसानों के खाने-पीने का विशेष प्रबंध किया गया है। अनाज मंडी के अंदर ही दूर-दराज से आने वाले किसानों के ठहरने की व्यवस्था की गई है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed