फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karnal: जोहड़ माजरा के टीले से मिली प्राचीन ईंट, मानव कंकाल, मृदभांड और खिलौने, देखें तस्वीरें

Tue, 14 Mar 2023 08:46 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 14 Mar 2023 08:46 PM IST
सार

करनाल के गांव जोहड़माजरा में रीब 50 एकड़ में फैले टीले से प्राचीन अवशेष मिलने के मामले में डॉ. राजेंद्र राणा ने कहा कि यह काफी बड़े क्षेत्र में फैली पुरातात्विक साइट है।

विज्ञापन
Ancient bricks human skeletons pottery and toys found from mound of Johar Majra in Karnal
पुरातत्ववेता डॉ. राजेंद्र राणा - फोटो : अमर उजाला

करनाल के गांव जोहड़माजरा में मौजूद प्राचीन टीले से प्राचीन ईंटे, मानव कंकाल, मृदभांड, खिलौने सहित अन्य सामान मिला है। करीब 50 एकड़ में फैले टीले से प्राचीन अवशेष मिलने की सूचना मिलते ही कृष्ण संग्रहालय कुरुक्षेत्र की टीम गांव में पहुंची और साक्ष्य जुटाए। यह अवशेष किस काल से संबंधित है, इसकी जांच जारी है।



कृष्ण संग्रहालय कुरुक्षेत्र की टीम गांव में पहुंची और खोदाई कर अवशेष एकत्रित किए 
टीम में इतिहासकार एवं पुरातत्ववेता डॉ. राजेंद्र राणा और श्री कृष्ण संग्रहालय कुरुक्षेत्र के इंचार्ज बलवान सिंह शामिल थे। उन्होंने यहां पर ग्रामीणों के साथ कुछ जगह खुदाई कर मृदभांड के टुकड़े, खिलौने, ईंटें आदि के अवशेष एकत्रित किए। टीम को मौके से एक बैल के आकार का मिट्टी का खिलौना भी मिला, जिसे उन्होंने अपने साथ रख लिया।

Ancient bricks human skeletons pottery and toys found from mound of Johar Majra in Karnal
चाकू की नोक जैसे कसोरे - फोटो : अमर उजाला

काफी बड़े क्षेत्र में फैली पुरातत्व साइट
डॉ. राजेंद्र राणा ने कहा कि यह काफी बड़े क्षेत्र में फैली पुरातात्विक साइट है। पहली नजर से देखने पर यहां जो सामान मिला है, यह राजपूत काल का हो सकता है। बर्तनों की बनावट और ईंटों के आकार से यह एक से 15 सौ साल पुराने होने की संभावना है।

Ancient bricks human skeletons pottery and toys found from mound of Johar Majra in Karnal
मृदभांड के टुकड़े - फोटो : अमर उजाला

जमीन के नीचे रहा होगा यमुना प्रवाह
कुछ मिट्टी के बर्तनों पर लाल रंग की चित्रकारी हुई है। उन्होंने कहा कि खुदाई वाले स्थान पर जमीन के नीचे रेत भी निकली है, जिससे यह लगता है कि कभी यहां से यमुना का प्रवाह रहा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ancient bricks human skeletons pottery and toys found from mound of Johar Majra in Karnal
खिलौने - फोटो : अमर उजाला

टीला बड़े क्षेत्र में फैला
ईसा की पहली और दूसरी शताब्दी में यमुना के पास के जो स्थान थे, वे के व्यापार मार्ग  थे। उस समय चीन से जो व्यापार होता था, उसे सिल्क रूट कहा जाता है। उन्होंने कहा कि यह टीला बहुत बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है।

विज्ञापन
Ancient bricks human skeletons pottery and toys found from mound of Johar Majra in Karnal
डॉ. राजेंद्र राणा - फोटो : अमर उजाला

किनारा चाकू की नोक जैसा
ऐसे में कई बार इसके अन्वेषण की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यहां जो ईंटें मिली हैं, वह पांच सेंटीमीटर मोटी 31 सेंटीमीटर लंबी और 21 सेंटीमीटर चौड़ाई की है। इसके अलावा जो कसोरे मिले हैं, उनका किनारा चाकू की नोक जैसा है। जो इसे एक हजार से पंद्रह सौ वर्ष पुराना होना बताती  हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed