Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Those causing pollution will remain under surveillance until January 15.

Karnal News: 15 जनवरी तक प्रदूषण फैलाने वालों पर रहेगी निगरानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Those causing pollution will remain under surveillance until January 15.
करनाल। शहर में प्रदूषण फैलाने वाले कारकों पर कार्रवाई के लिए नगर निगम ने 15 जनवरी तक सख्त निगरानी के निर्देश जारी किए हैं। एनएचएआई के अधिकारियों को नेशनल हाईवे के किनारों पर पड़े कूड़े-कचरे को दो दिन के भीतर उठवाने को कहा गया है। एचएसवीपी को अपने क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था सुधारने और धूल-मिट्टी हटवाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

वहीं, पुराने बस स्टैंड परिसर में हरियाणा रोडवेज को दो दिन के भीतर विशेष सफाई अभियान चलाकर कचरा और धूल उठवानी होगी। लोक निर्माण विभाग को सड़क निर्माण के दौरान पानी का छिड़काव सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। नगर निगम आयुक्त सलोनी शर्मा ने सभी संबंधित विभागों को अपने क्षेत्रों में प्रदूषण नियंत्रण के उपाय लागू करने और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। अधिक मात्रा में मलबा निकलने पर उसे केवल नगर निगम की निर्धारित तीन साइटों दहा, फूसगढ़ और मेरठ रोड चौक पर ही डंप किया जा सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed