फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jind: 100 MM बारिश से जलमग्न हुआ जींद, राहत तो कहीं आफत बना बारिश का पानी, दीवार गिरने से किसान की मौत

Thu, 21 Jul 2022 10:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 21 Jul 2022 10:13 PM IST
सार

बारिश से जिले में निकासी के दावों की पोल खुल रही, जिले में सबसे अधिक जुलाना में 158 एमएम बारिश हुई।

विज्ञापन
Water logging due to 100 mm of rain in Jind of Haryana
जींद में तेज बारिश के कारण हुआ जलभराव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हरियाणा के जींद जिले में बुधवार रात से शुरू हुई बारिश गुरुवार दोपहर 12 बजे तक रुक-रुक कर होती रही। जिले में औसतन 100 एमएम बारिश हुई। जुलाना में सबसे अधिक 158 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण पूरे जिले में पानी ही पानी दिखाई दे रहा था।



जींद शहर में हर गली व हर सड़क पर कई-कई फुट पानी खड़ा हो गया। डीसी कैंप ऑफिस से लेकर एडीसी निवास तक में पानी घुस गया। भारी बारिश के चलते खेत, खलिहान तालाब बन गए। वहीं गांव के तालाब ओवरफ्लो हो गए और घरों में पानी घुस गया। खेतों में बारिश का पानी जमा होने के कारण कपास की फसल पर खतरा मंडराने लगा है। कुछ जगह धान की फसल में पानी डूब गई तथा कुछ जगह डूबने के कगार पर पहुंच गई। 

गुरुवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया।  मौसम में आद्रता 74 प्रतिशत तथा जबकि हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। जिले में गुरुवार को औसतन 99.85 प्रतिशत बारिश दर्ज की गई। बरसाती पानी की निकासी के लिए प्रशासनिक अमला लगातार दौड़ता रहा। कुछ स्थानों पर शाम तक भी हालात सामान्य नहीं हो पाए।

Water logging due to 100 mm of rain in Jind of Haryana
डूब गया अर्जुन स्टेडियम। अर्जुन स्टेडियम में भरा पांच फुट पानी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान मौसम परिवर्तनशील रहने के साथ आकाश में बादल छाने से औसत से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। तेज बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त रहा। इस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

शहर की बाहरी बस्तियों में तो बरसाती पानी घुसा ही। साथ ही शहर की पॉश कॉलोनियां भी तरण ताल बन गई। इसमें सरकारी कार्यालय भी अछूते नहीं रहे। शहर के नरवाना रोड, पटियाला चौक, पुरानी सब्जी मंडी, बत्तख चौक, रामराये गेट, रानी तालाब, गोहाना रोड, भिवानी रोड, नई सब्जी मंडी रोड, पुरानी सब्जी मंडी रोड समेत शहर का कोई भी मार्ग ऐसा नहीं बचा, जहां बरसाती पानी जमा नहीं हुआ हो।

स्कीम नंबर पांच, छह, अर्बन एस्टेट, हाउसिंग बोर्ड, डिफेंस कॉलोनी में भी बरसाती पानी जमा हो गया। जहां पर बच्चे तैरते हुए नजर आए। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का कार्यालय तथा रोडवेज वर्कशॉप पानी से लबालब भर गई। वहीं लघु सचिवालय परिसर तथा नागरिक अस्पताल परिसर भी बारिश के पानी से भर गया। 

Water logging due to 100 mm of rain in Jind of Haryana
रोडवेज वर्कशाप के अंदर भरे पानी के बीच खड़ी बस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कहां-कितनी बारिश हुई
स्थान        मात्रा (एमएम में) 

  • जींद          143 
  • नरवाना        97
  • सफीदों        58 
  • जुलाना        158 
  • उचाना         85 
  • पिल्लूखेड़ा    47   
  • अलेवा         111


पांडू पिंडारा कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. राजेश ने बताया कि 25 जुलाई तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान आकाश में बादल छाए रहने के साथ बारिश होने की संभावना है। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि नरमा फसल में पानी को न खड़ा होने दें। मौसम को देखते हुए लगातार फसलों पर नजर बनाए रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Water logging due to 100 mm of rain in Jind of Haryana
बिघाना के राजकीय प्राथमिक स्कूल में भरा बरसात का पानी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गर्मी से राहत, मौसम हुआ खुशगवार 
सफीदों क्षेत्र में गुरुवार को दिनभर हुई बरसात ने क्षेत्र में मौसम को खुशगवार कर दिया। अल सुबह ही हल्की-हल्की बारिश शुरू हो गई थी। बारिश ने दिनभर में कई बार जोर पकड़ा, लेकिन हल्की-हल्की बारिश सारा दिन जारी रही।इस बारिश ने गर्मी व उमस से तंग आए लोगों को काफी राहत प्रदान की। वहीं खेतों में भी इस बारिश का काफी फायदा आंका जा रहा है। इस बारिश से जहां राहत प्रदान हुई वहीं लोगों को समस्याओं से भी दो-चार होना पड़ा। निचले इलाकों व टूटे हुए मार्गों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। लोगों ने प्रशासन से नगर की निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की है। 

विज्ञापन
Water logging due to 100 mm of rain in Jind of Haryana
अर्बन इस्टेट की गलियों ने लिया तालाब का रुप। गलियों में भरे पानी में नहाते बच्चे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

राजकीय प्राथमिक पाठशाला बिघाना में घुसा बरसात का पानी
अलेवा। राजकीय प्राथमिक पाठशाला बिघाना में बारिश के कारण और स्कूल के साथ लगते मोहल्ले का पानी भी स्कूल के अंदर घुस गया। इस कारण स्कूल के अंदर तथा मैदान में चारों तरफ पानी ही पानी हो गया। स्कूल में अब नौनिहालों के बैठने के लिए जगह नहीं बची। इसी कारण स्कूल में छुट्टी कर दी गई। ग्रामीणों तेजभान, मुकेश, सूरज, विकास, बिमला व चमेली ने कहा कि हर बार बारिश के कारण स्कूल की छुट्टी हो जाती हैं। उन्हें डर है कि कई-कई दिनों तक खड़े पानी के कारण उनके बच्चे बीमार नहीं हो जाएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed