फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरेआम वारदात: मिठाई विक्रेता पर फायर झोंक डाल गए रंगदारी की चिट्ठी, लिखा- 60 लाख चाहिए, गुंडे हां...

Sun, 21 Aug 2022 11:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बेरी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बेरी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 21 Aug 2022 11:25 PM IST
सार

रविवार को बेरी के मुख्य बाजार में सरेआम वारदात हुई। छर्रे लगने से व्यापारी घायल हो गया। उसे पीजीआई रेफर किया गया। पत्र में व्यापारी से 60 लाख रुपये की मांग की गई है। तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे। दो ने दुकान पर वारदात की व तीसरा बाइक लेकर खड़ा रहा। 

विज्ञापन
Firing on sweet seller in Jhajjar and demanded extortion of 60 lakhs
मौके पर जांच करती पुलिस, दुकान में डाला गया पत्र। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हरियाणा के झज्जर जिले के बेरी कस्बे में हौसले बुलंद दो बदमाशों ने सरेशाम मिठाई विक्रेता की दुकान पर पहुंचकर व्यापारी पर फायर झोंक दिया और 60 लाख की रंगदारी देने का धमकी भरा पत्र डालकर भाग गए। गोली के छर्रे लगने से व्यापारी घायल हो गया। व्यापारी को अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें रोहतक पीजीआई भेजा गया है। घटना के बाद बाजार में अफरा तफरी मच गई। व्यापारी एकत्रित हो गए । पुलिस मौके पर पहुंची। घटना से व्यापारी में आक्रोश है।



घटना शाम सवा चार बजे की है। व्यापारियों के अनुसार बेरी कस्बे के मेन बाजार में व्यापारी शंकर पुत्र रामकिशन की मिठाई की दुकान है। शाम को वह अपनी दुकान पर बैठे थे। उसी दौरान दो युवक बर्फी लेने के लिए दुकान पर आए। जब तक दुकान मालिक कुछ समझ पाता एक युवक ने पिस्तौल से शंकर पर फायर कर दिया और एक पत्र वहां डालकर दोनों युवक अगली गली में पहले से ही बाइक स्टार्ट खडे़ युवक की बाइक पर बैठकर फरार हो गए। 

मामले की सूचना जैसे ही आस-पास के दुकानदारों को मिली तो वह वहां पर एकत्रित हो। उन्होंने हमलावरों की गोली के छर्रे लगने से घायल व्यापारी को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल भेजा लेकिन यहां से उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।

Firing on sweet seller in Jhajjar and demanded extortion of 60 lakhs
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

घटना की सूचना मिलने के बाद बेरी थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह व चौकी प्रभारी अनिल शर्मा  टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई। यह घटनाक्रम इतने कम समय में हुआ कि आसपास के दुकानदार भी कुछ समझ नहीं पाए कि माजरा क्या है और इसी बात का फायदा उठाते हुए हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना के वक्त दुकान पर मौजूद कर्मियों और आसपास के दुकानदारों से जानकारी ली।

Firing on sweet seller in Jhajjar and demanded extortion of 60 lakhs
धमकी भरा पत्र। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

60 लाख चाहिए, गुंडे हां
बदमाशों द्वारा दुकान पर डाले गए पत्र में 60 लाख रुपये की मांग की गई है। इसमें दो लोगों के नाम लिखे गए हैं। कहा गया था गुंडे हां...। पुलिस ने पत्र को कब्जे में ले लिया है। इसे रंगदारी का मामला माना जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Firing on sweet seller in Jhajjar and demanded extortion of 60 lakhs
दुकान पर इकट्ठा हुए लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

2017 में भी हुआ था व्यापारी पर हमला
वर्ष 2017 में भी बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी शंकर पर फायर किए थे। इस हमले में मुहं व हाथ पर छर्रे लगने से वह घायल हो गए थे। एक बार फिर से दुकानदार को निशाना बनाया गया है। वारदात के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
Firing on sweet seller in Jhajjar and demanded extortion of 60 lakhs
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बेरी के मुख्य बाजार में मिठाई की दुकान चलाने वाले व्यापारी शंकर पर फायरिंग होने की सूचना मिली थी। घटनास्थल का मुआयना किया गया है। व्यापारी के बयान दर्ज होने के बाद जो भी कानूनी कार्रवाई होगी। हमलावरों को जल्द ही पकड़ा जाएगा। - राहुल देव, डीएसपी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed